PAK vs ENG: पाकिस्तान की इंग्लैंड पर जीत से नाखुश रमीज राजा, लगातार छह टेस्ट हारने को लेकर कसा शान मसूद पर तंज
इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान और रावलपिंडी में जीत दर्ज करने से पहले पाकिस्तान को छह टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसी सीरीज का पहला मैच सात से 11 अक्तूबर के बीच मुल्तान में ही खेला गया था। इस दौरान इंग्लिश टीम ने मेजबानों को पारी और 47 रनों से हराया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान और रावलपिंडी में जीत दर्ज करने से पहले पाकिस्तान को छह टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसी सीरीज का पहला मैच सात से 11 अक्तूबर के बीच मुल्तान में ही खेला गया था। इस दौरान इंग्लिश टीम ने मेजबानों को पारी और 47 रनों से हराया था। इससे पहले बांग्लादेश ने उन्हें घरेलू सीरीज में 0-2 से हराया था। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। अब शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान ने पहली सीरीज अपने नाम की है।
तीसरे मैच के बाद रमीज राजा ने पाकिस्तान के कप्तान मसूद पर तंज कसा। उन्होंने कहा- 'मसूद आखिर लगातार छह टेस्ट मैच कैसे हारे थे?' इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस को पूर्व चेयरमैन का यह अंदाज कुछ खास रास नहीं आया।
Never forget that Ramiz Raja was one of the worst chairmen Pakistan have ever had whose negative effects can still be felt. And now he has the audacity to taunt Pakistan’s captain after a series win just because his favourite was left out.
— Cricket & Stuff (@cricketandstuff) October 26, 2024
pic.twitter.com/2WVwpCrqhx
रावलपिंडी टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड ने पहली पारी में 267 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 344 रन बनाकर 77 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरी पारी में नोमान और साजिद की फिरकी के आगे इंग्लैड के बल्लेबाजों की एक ना चली और मेहमान टीम की दूसरी पारी 112 रनों की सिमट गई। इंग्लैंड ने इस तरह पाकिस्तान के सामने 36 रनों का आसान लक्ष्य रखा जिसे पाकिस्तान ने एक विकेट खोकर 37 रन बनाकर प्राप्त कर लिया। पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में कप्तान शान मसूद 23 रन और सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक पांच रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जैक लीच ने सईम अयूब को आउट किया जिन्होंने आठ रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से लेफ्ट ऑफ स्पिनर नोमान अली ने 42 रन देकर छह विकेट लिए, जबकि ऑफ स्पिनर साजिद को 69 रन देकर चार विकेट मिले।