{"_id":"5e2b04858ebc3e4b494cb64d","slug":"pak-vs-ban-shoaib-malik-half-century-helps-pakistan-defeated-bangladesh-in-1st-t20-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAKvBAN: शोएब मलिक की मैच जिताऊ पारी, पहले टी-20 में पाक ने बांग्लादेश को पांच विकेट से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAKvBAN: शोएब मलिक की मैच जिताऊ पारी, पहले टी-20 में पाक ने बांग्लादेश को पांच विकेट से रौंदा
Sat, 25 Jan 2020 07:57 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 25 Jan 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
शोएब मलिक
- फोटो : ट्विटर
अनुभवी शोएब मलिक (58*) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी से पाकिस्तान ने पहले टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को पांच विकेट से पराजित कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। शुक्रवार को लाहौर में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम मोहम्मद नईम (43) और तमीम इकबाल (39) की पारियों की बदौलत पांच विकेट पर 141 रन ही बना सकी। जवाब में पाकिस्तान ने लक्ष्य को तीन गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान को टी-20 में नंबर एक की रैंकिंग बरकरार रखने के लिए इस सीरीज को हर हाल में 3-0 से जीतना होगा। मलिक के अलावा अपना पहला मैच खेल रहे अहसान अली ने 36 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश की तरफ से सैफुअल इस्लाम ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन