फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs BAN: Pakistan team announced for the second test against Bangladesh, Shaheen Afridi did not get a place

PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए हुआ पाकिस्तान की टीम का एलान, शाहीन अफरीदी को नहीं मिली जगह

Thu, 29 Aug 2024 03:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 29 Aug 2024 03:47 PM IST
सार

दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 30 अगस्त को रावलपिंडी में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी और बांग्लादेश को हराकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।

विज्ञापन
PAK vs BAN: Pakistan team announced for the second test against Bangladesh, Shaheen Afridi did not get a place
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @TheRealPCB

विस्तार

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 12 सदस्यीय संभावित टीम की घोषणा कर दी है। हैरानी की बात यह है कि इस टीम में शाहीन अफरीदी को शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह अबरार अहमद को जगह मिली है। वहीं, मीर हमजा को भी इस टीम का हिस्सा बनाया गया है।
विज्ञापन

PAK vs BAN: Pakistan team announced for the second test against Bangladesh, Shaheen Afridi did not get a place
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @TheRealPCB
शुक्रवार से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट
दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 30 अगस्त (शुक्रवार) से रावलपिंडी में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी और बांग्लादेश को हराकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। इससे पहले पाकिस्तान को मेहमानों ने पहले मुकाबले में 10 विकेट से हराकर इतिहास रचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

PAK vs BAN: Pakistan team announced for the second test against Bangladesh, Shaheen Afridi did not get a place
शाहीन अफरीदी - फोटो : @TheRealPCB
शाहीन अफरीदी को नहीं मिली जगह
दूसरे टेस्ट के लिए चुनी गई पाकिस्तान की संभावित 12 सदस्यीय टीम में स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को जगह नहीं मिली है। पिछले मैच में वह सिर्फ दो विकेट ही हासिल कर पाए थे। अब उन्हें आगामी मुकाबले से पहले ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी  जगह अबरार अहमद को टीम का हिस्सा बनाया गया है। दरअसल, पहले मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण में नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली को शामिल किया गया था। हालांकि, ये गेंदबाज कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। वहीं, टीम को आगा सलमान, सैम अयूब और सऊद शकील की स्पिन तिकड़ी पर निर्भर रहना पड़ा। 

पाकिस्तान की 12 सदस्यीय संभावित टीम
अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, अबरार अहमद, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मीर हमजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed