फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs BAN 1st test: Captain Najmul hossain shanto on defeating Pakistan, know what he said

PAK vs BAN: पाकिस्तान को मात देकर गद गद हुए कप्तान शांतो, कहा कुछ ऐसा जिसे सुनकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Sun, 25 Aug 2024 09:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 25 Aug 2024 09:49 PM IST
सार

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सबसे पहला टेस्ट 29 अगस्त 2001 से खेला गया था। करीब 23 साल में यह पहली बार है जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट में हराया है। इस बीच दोनों देशों के बीच 14 टेस्ट खेले गए हैं और 12 टेस्ट पाकिस्तान ने जीते हैं। एक बांग्लादेश ने जीता है और एक टेस्ट ड्रॉ रहा है।

विज्ञापन
PAK vs BAN  1st test: Captain Najmul hossain shanto on defeating Pakistan, know what he said
नाजमुल हुसैन शांतो - फोटो : @BCBtigers

विस्तार

बांग्लादेश ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने मेजबानों को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद बांग्लादेश के कप्तान नाजमुल हुसैन शांतो ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

PAK vs BAN  1st test: Captain Najmul hossain shanto on defeating Pakistan, know what he said
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया
रावलपिंडी में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने पहली पारी में छह विकेट पर 448 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में बांग्लादेश ने 565 रन बनाए और 117 रन की बढ़त हासिल की। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में पाकिस्तान को 146 रन पर समेट दिया। 30 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश ने 10 विकेट रहते हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

PAK vs BAN  1st test: Captain Najmul hossain shanto on defeating Pakistan, know what he said
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @TheRealPCB
शांतो ने दिया देशवासियों को तोहफा
शांतो ने कहा कि यह जीत उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने पिछले दिनों बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन पर भी बात की। उन्होंने कहा-  यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण जीत है क्योंकि पिछले महीने बांग्लादेश में हमारे लिए परिस्थितियां कठिन थी। वहां अब भी कुछ समस्याएं हैं, लेकिन बांग्लादेश में हम एक-दूसरे का समर्थन करते हैं और मुझे खुशी है कि इस जीत से उनके चेहरे पर थोड़ी मुस्कान आई है।
विज्ञापन

PAK vs BAN  1st test: Captain Najmul hossain shanto on defeating Pakistan, know what he said
बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम - फोटो : Twitter
कब खेला जाएगा दूसरा टेस्ट?
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट 30 अगस्त से रावलपिंडी में खेला जाएगा। शांतो ने आगे कहा- हम अपने प्रदर्शन से खुश हैं और हम दूसरे मैच में भी अपने लोगों को और अधिक खुशी देना चाहते हैं। यह हमारे लिए विशेष जीत थी, विशेषकर यह देखते हुए कि हमने यहां की गर्म परिस्थितियों और पिच के साथ कैसे तालमेल बिठाया।

PAK vs BAN  1st test: Captain Najmul hossain shanto on defeating Pakistan, know what he said
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB
बांग्लादेश की टीम ने इतिहास रचा
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सबसे पहला टेस्ट 29 अगस्त 2001 से खेला गया था। करीब 23 साल में यह पहली बार है जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट में हराया है। इस बीच दोनों देशों के बीच 14 टेस्ट खेले गए हैं और 12 टेस्ट पाकिस्तान ने जीते हैं। एक बांग्लादेश ने जीता है और एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। वहीं, पाकिस्तान की यह अपने घर में एक और शर्मनाक हार है। टीम चार मार्च 2022 के बाद अपने घर में नौ टेस्ट खेल चुकी है और पांच मुकाबले हार चुकी है। चार टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed