{"_id":"6225b936ed5b142fb0341a7f","slug":"pak-vs-aus-1st-test-day-4-live-cricket-score-pakistan-vs-australia-match-today-at-pindi-cricket-stadium-rawalpindi-pakistan-news-updates-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs AUS 1st Test: ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर, लाबुशेन शतक से चूके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs AUS 1st Test: ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर, लाबुशेन शतक से चूके
Mon, 07 Mar 2022 01:43 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:43 PM IST
सार
Pakistan vs Australia (PAK vs AUS) 1st Test Day 4: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रावलपिंडी में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। लेकिन चौथे दिन का खेल गीले आउटफील्ड की वजह से देर से शुरू हुआ। कैमरून ग्रीन ने भी 48 रन की पारी खेली। इससे पहले उस्माना ख्वाजा (97) और वार्नर (68) के बीच पहले विकेट के लिए 156 रन की साझेदारी हुई थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट लाइव स्कोर
- फोटो : twitter@ICC
विस्तार
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रा की तरफ बढ़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने मैच के चौथ दिन खेल खत्म होने तक पहली पारी में 7 विकेट पर 449 रन बना लिए हैं। अभी भी वह पाकिस्तान की पहली पारी (476/4 पारी घोषित) के स्कोर से 27 रन पीछे है और क्रीज पर कप्तान पैट कमिंस (4 रन) और स्टार्क (12 रन ) मौजूद हैं।
विज्ञापन
रात में तेज बारिश होने के कारण सोमवार सुबह मैदान गीला होने से सुबह के सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। इसके बाद दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 271 रन से आगे खेलना शुरू किया। इस दौरान मार्नस लबुशने शतक से (90) से चूक गए लेकिन स्टीव स्मिथ (78) के साथ तीसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
कैमरून ग्रीन ने भी 48 रन की पारी खेली। इससे पहले उस्माना ख्वाजा (97) और वार्नर (68) के बीच पहले विकेट के लिए 156 रन की साझेदारी हुई थी। मंगलवार को मैच का अंतिम दिन है और दोनों टीमों की पहली पारी भी पूरी नहीं हुई। पाकिस्तान की ओर से सबसे सफल गेंदबाज नौमान अली रहे, जिन्होंने 107 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन