फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Smriti Mandhana Becomes Leading Run-Scorer in Women’s T20Is, Surpasses Suzie Bates asian games 2026

एशियन गेम्स 2026: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज

Sun, 20 Sep 2026 10:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 20 Sep 2026 10:53 AM IST
सार

स्मृति मंधाना ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पीछे छोड़ते हुए 4765 रन पूरे किए। मंधाना अब महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
Smriti Mandhana Becomes Leading Run-Scorer in Women’s T20Is, Surpasses Suzie Bates asian games 2026
मंधाना - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मंधाना 4765 रन के साथ इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया है। मंधाना ने यह उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ निशिन में जारी एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान हासिल की। मंधाना इस मैच में 19 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुईं।

विज्ञापन

सुजी बेट्स को पीछे छोड़ा
मंधाना के नाम अब महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4788 रन हैं, जबकि सुजी बेट्स 4758 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मंधाना ने एशियन गेम्स 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी शामिल हैं। वह 4287 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका की चमारी अटापट्टू 4282 रन के साथ चौथे और न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन 3817 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं। 

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन वाली टॉप-5 महिला बल्लेबाज

खिलाड़ी रन
स्मृति मंधाना 4788
सुजी बेट्स 4758
हरमनप्रीत कौर 4287
चमारी अटापट्टू 4282
सोफी डिवाइन 3817
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय
स्मृति मंधाना अब महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी हैं। उनके नाम कुल 10,987 रन हैं। टेस्ट क्रिकेट में यह रिकॉर्ड इंग्लैंड की जेन ब्रिटिन (1,935 रन) के नाम है, जबकि वनडे में भारत की मिताली राज (7,805 रन) सबसे आगे हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में मंधाना 4,765 रन के साथ शीर्ष पर हैं।

फॉर्मेट सबसे ज्यादा रन खिलाड़ी
टेस्ट 1,935 जेन ब्रिटिन
वनडे 7,805 मिताली राज
टी20 अंतरराष्ट्रीय 4,788 स्मृति मंधाना
तीनों फॉर्मेट मिलाकर 10,987 स्मृति मंधाना

नाहिदा अख्तर के खिलाफ मंधाना का रिकॉर्ड
मंधाना को  बांग्लादेश की नाहिदा अख्तर ने आउट किया। नाहिदा के खिलाफ टी20 क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए हैं। हालांकि, नाहिदा ने उन्हें चार बार आउट किया है। इस दौरान मंधाना का औसत 13.25 और स्ट्राइक रेट 132.5 रहा है।
विज्ञापन

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
शेफाली वर्मा ने इस मैच में शतक जड़ा और उन्होंने स्मृति मंधाना के 2024 के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। शेफाली ने 49 गेंद में तीन चौके और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर का रिकॉर्ड आठ का है। मंधाना ने 2024 में आठ बार 50+ स्कोर किया था, जबकि शेफाली ने 2026 में आठ बार यह कारनामा किया है। मिताली राज ने 2016 में सात और हॉन्गकॉन्ग की नताशा माइल्स ने 2026 में सात 50+ स्कोर बनाए हैं।
 
खिलाड़ी साल 50+ स्कोर
स्मृति मंधाना 2024 8
शेफाली वर्मा 2026 8
मिताली राज 2016 7
नताशा माइल्स 2026 7

पावरप्ले में भारत के सबसे बड़े स्कोर
भारत ने इस मैच में पावरप्ले में एक विकेट पर 72 रन बनाए, जो शुरुआती छह ओवरों में भारत का चौथा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर 77/0 है, जो टीम ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। 2018 में श्रीलंका के खिलाफ 75/4 दूसरे नंबर पर है, जबकि 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ 73/2 लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
 
स्कोर खिलाफ स्थान साल
77/0 वेस्टइंडीज ग्रोस आइलेट 2019
75/4 श्रीलंका कटुनायके 2018
73/2 इंग्लैंड चेम्सफोर्ड 2026
72/1 बांग्लादेश निशिन 2026
71/0 दक्षिण अफ्रीका लखनऊ 2021
70/0 ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2020
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed