फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs AFG upcoming odi series between Pakistan and Afghanistan has postponed until 2022 due to players mental health issues disruption in flight operations in Kabul

PAK vs AFG: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज टली, दोनों बोर्ड ने आपसी सहमति से लिया फैसला

Tue, 24 Aug 2021 10:53 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 24 Aug 2021 10:53 AM IST
सार

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अगले महीने खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज को अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया। इस मामले पर दोनों क्रिकेट बोर्ड ने आपसी सहमति से फैसला लिया। 

विज्ञापन
PAK vs AFG upcoming odi series  between Pakistan and Afghanistan has postponed until 2022 due to players mental health issues disruption in flight operations in Kabul
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान एकदिवसीय सीरीज स्थगित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अगले महीने खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज को स्थगित कर दिया गया है। इस मामले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आपसी सहमति से फैसला लिया। अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद वहां के हालात बेहतर नहीं हैं। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम को श्रीलंका जाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। देश में इन दिनों जो अफरातफरी का माहौल है उसके चलते अफगानिस्तान के खिलाड़ी मानसिक और अतिरिक्त दबाव में हैं। जिसकी वजह से दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली इस वनडे सीरीज को अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मानें तो उसने आधिकारिक ट्वीट कर लिखा, हमने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है, एसीबी ने हमने गुजारिश करते हुए कहा था कि उनके खिलाड़ियों का मानसिक स्वास्थ्य, काबुल में फ्लाइट संबंधी दिक्कतें, प्रसारण सुविधाओं की कमी और श्रीलंका में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली सीरीज स्थगित कर दी जाए, दोनों बोर्ड इस सीरीज को साल 2022 में रिशेड्यूल करेंगे। 
विज्ञापन

23 अगस्त को पाकिस्तान में सीरीज आयोजन पर लिया था फैसला

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ हामिद शिनवारी के मुताबिक, श्रीलंका में आ रही दिक्कतों के बाद हमने इस सीरीज को पाकिस्तान में आयोजित करने के बारे में विचार किया था। लेकिन देश में जिस तरह से मौजूदा हालात और अफरातफरी का माहौल है उसके चलते इस बाद में स्थगित करने का फैसला लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed