फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pak set 300 runs for zimbabwe in 2nd odi

हफीज का शतकीय प्रहार, पाक ने जिम्बाब्वे को हराया

Fri, 30 Aug 2013 12:42 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 30 Aug 2013 12:42 AM IST
विज्ञापन
pak set 300 runs for zimbabwe in 2nd odi

मोहम्मद हफीज के शानदार शतक की बदौलत पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में 90 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने चार विकेट पर 299 रन बनाए। ‘मैन ऑफ द मैच’ हफीज ने 130 गेंद में नौ चौकों और पांच छक्कों के साथ 136 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन


जवाब में जिम्बाब्वे टीम 42.4 ओवर में 209 रन पर सिमट गई। मेजबान जिम्बाब्वे ने आखिरी छह विकेट तो सिर्फ 16 रन पर गंवा दिए।

तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भी जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने मेजबान टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि 84 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में आए पाकिस्तान ने खुद को संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरारे में खेले जा रहे दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने 50 ओवर में चार विकेट पर 299 रन बनाए। मोहम्मद हफीज ने सर्वाधिक 136 रनों की नाबाद पारी खेली।

मोहम्मद हफीज और उमर अमीन ने चौथे विकेट के लिए 129 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की आस बंधा दी। हफीज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए आज शतक भी लगाया। जबकि अमीन 59 रन बनाकर रन आउट हुए।

हफीज ने करियर का छठा शतक 111 गेंदों में जमाया। हफीज अंत तक अविजित रहे और अंतिम ओवरों में शाहिद अफरीदी के साथ अर्द्धशतकीय साझेदारी कर टीम को तीन सौ तक ले गए। हफीज ने अपनी पारी में 129 गेंदों में नौ चौकों के साथ-साथ पांच छक्के भी जमाए।

विस्फोटक बल्लेबाज अफरीदी 23 गेंदों में 39 रन बनाकर अविजित रहे। हालांकि नासिर जमशेद 32, अहमद शहजाद 5 और कप्तान मिस्बाह उल हक 3 कुछ खास नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed