फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pak crickteres might join ipl from next season

तो अगले साल से आईपीएल में पाक क्रिकेटर भी होंगे?

Thu, 26 May 2016 06:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 May 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
pak crickteres might join ipl from next season
- फोटो : getty

अगर सब कुछ सही रहा तो अगले साल से एक बार फिर पाकिस्तानी क्रिकेटर आईपीएल में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। अगर ऐसा होता है तो टी-20 क्रिकेट के इस महाकुंभ का रोमांच कई गुना बढ़ जाएगा। यह जगजाहिर है कि भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी क्रिकेट को लेकर जुनून बराबर है।

विज्ञापन


बीसीसीआई के नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बंगलुरू में रविवार को होने वाले आईपीएल के फाइनल मुकाबले के लिए आईसीसी प्रेसिडेंट और पूर्व पाक क्रिकेटर जहीर अब्बास को आमंत्रित किया है। जहीर आईपीएल में पाक क्रिकेटरों को शामिल किए जाने को लेकर बीसीसीआई से बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन


अब्बास ने कहा कि अगर वह रविवार को बंगलूरू में होने वाली खिताबी भिड़ंत को देखने के लिए भारत आते हैं तो वह बीसीसीआई से कहेंगे कि वह आगामी आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खिलाने पर विचार करे।  अगर सब कुछ सही रहा तो अगले साल से पाक क्रिकेटर्स का जलवा लीग में दिख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक क्रिकेटरों के आने से और रोमांचक होगा टूर्नामेंट

pak crickteres might join ipl from next season

बकौल अब्बास, ‘अगर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में शामिल किया जाता है तो इससे लीग का महत्व और बढ़ेगा।’ साथ ही अब्बास ने भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज शुरू करने पर जोर दिया।

अब्बास ने कहा, ‘आईपीएल फाइनल देखने के लिए मैंने बीसीसीआई का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है और यह मेरे लिए अच्छी बात है कि मैं दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज शुरू करने की दिशा में पहल करूं।

हालांकि इस मंजूरी दोनों देशों की सरकारों के बीच का मसला है। कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आईपीएल के पहले संस्करण में हिस्सा लिया था लेकिन नवंबर 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद बीसीसीआई ने इस लोकप्रिय लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भागीदारी पर पाबंदी लगा दी और पाक खिलाड़ियों पर यह प्रतिबंध लग नौ साल हो गए हैं।

अगर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की मंजूरी मिल जाती है तो यह दोनों देशों के बीच क्रिकेटी रिश्ते को सुधारने में अनोखा पहल होगा। हर कोई भारत और पाकिस्तान का मैच देखना चाहता है। दुनिया में सबसे ज्यादा क्रिकेट इन दोनों देशों में ही देखा जाता है और मैं चाहता हूं कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज बहाल हो।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed