फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pak cricketer salman butt and kamran akmal compare to indian selectors bcci, javed miandad Flare up

पाक खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट की तारीफ में ऐसा क्या कहा की भड़क उठे पूर्व कोच जावेद मियांदाद

Sat, 06 Jan 2018 11:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Jan 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
pak cricketer salman butt and kamran akmal compare to indian selectors bcci, javed miandad Flare up
पाक टीम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट और टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाल कामरान अकमल ने पाकिस्तान के चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने पाक चयनकर्ताओं पर निशाना साधते हुए कहा है कि पाक राष्ट्रीय टीम को चयन करते समय भारतीय चयनकर्ताओं से सीख लेनी चाहिए।

विज्ञापन


दरअसल,  हैदाबाद में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी चयनकर्ताओं के मुकाबले भारतीय चयनकर्ता अपने खिलाड़ियों को अधिक मौका देते हैं। इसके अलावा बट ने कहा, 'टीम इंडिया अपने खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर पर क्रिकेट खेलने का ज्यादा मौका देता है। एक समय रोहित शर्मा की बल्लेबाजी औसत 25-30 के आसपास थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें लगातार मौके दिए और आज वह वर्ल्ड क्लास बैट्समैन है।' 
विज्ञापन


पढ़ेंः- पाक बल्लेबाजों कामरान अकमल और सलमान बट ने टी20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कामरान ने कहा, 'आपको ऐसे घरेलू पिचें तैयार करने की जरुरत है जहां बल्लेबाज अपनी पारी को संवार सकता है और लंबे समय तक विकेट पर टिक सकता है। ऐसा इसलिए होना चाहिए ताकि बल्लेबाजों को इससे आत्मविश्वास मिले और वे इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि घरेलू टूर्नामेंट कायदे-आजम-ट्राफी में 20 से ज्यादा ऐसे मौके रहे जहां टीमें 100 रन के अंदर सिमट गई।'

pak cricketer salman butt and kamran akmal compare to indian selectors bcci, javed miandad Flare up
जावेद मियांदाद

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कोच जावेद मियांदाद ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से निकट भविष्य में टीम इंडिया से खेलने के बारे में भूलने और खेल ढांचे में सुधार पर ध्यान देने की बात कही। मियांदाद ने कराची में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा, 'वे हमसे नहीं खेलना चाहते। यदि हम टीम इंडिया से नहीं खेलते तो हमारा क्रिकेट खत्म नहीं होगा। हमें आगे बढ़ना चाहिए और उनके बारे में भूल जाना चाहिए।' इसके अलावा उन्होंने कहा कि कि पीसीबी को द्विपक्षीय मुकाबलों के लिए बीसीसीआई से भीख मांगने की कोई जरूरत नहीं है।'

इस दौरान उन्होंने कहा, 'वे पिछले 10 वर्षों से हमसे नहीं खेले हैं, तो क्या हुआ? क्या हमारा क्रिकेट नीचे चला गया है? नहीं, हमने अच्छा किया है। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया को हराया। पाकिस्तान में क्रिकेट खत्म नहीं हो सकता।'

बता दें कि टीम इंडिया और पाकिस्तान ने 2008 मुंबई आंतकी हमलों के बाद से दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते 2012 के बाद से द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed