WI Inning
135/3 (11.2 ov)
Target: 250
Sherfane Rutherford 52(25)*
Shai Hope 54 (27)
WI need 115 runs in 52 remaining balls
{"_id":"dc058b5d23d192c0b5c3dbaf639fb9d2","slug":"pak-beat-west-indies-in-fst-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 में भी बूम-बूम, पाक की रोमांचक जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 में भी बूम-बूम, पाक की रोमांचक जीत
सेंट विंसेंट
Updated Sun, 28 Jul 2013 07:39 PM IST
विज्ञापन
विस्फोटक शाहिद आफरीदी (46) की आतिशी पारी के बाद अपने पदार्पण मैच में जुल्फिकार बाबर के आखिरी गेंद पर लगाए जबर्दस्त छक्के के दम पर पाकिस्तान ने वेस्ट इंडीज को पहले टी-20 मैच में दो विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
मेजबान टीम ने सात विकेट पर 152 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जिसे पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 158 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही दो मैचों की सीरीज में पाकिस्तान ने 1-0 की बढ़त बना ली। पाक ने पहले ही वनडे सीरीज 3-1 से जीत ली है।
विज्ञापन
आफरीदी को मात्र 27 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से विस्फोटक 46 रन बनाने के लिए ‘मैन आफ द मैच’ घोषित किया गया। उमर अमीन (47) ने 34 गेंदों पर नौ चौके भी लगाए।
विज्ञापन
मैच के असली हीरो रहे 34 वर्षीय बाबर जिनका यह पदार्पण टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। बाबर ने 17 गेंदों पर नाबाद 13 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया।
पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर जीत के लिए एक रन चाहिए और बाबर ने मार्लोन सैमुअल्स की गेंद पर छक्का मार दिया। बाबर ने इस ओवर की पहली गेंद पर चौका भी लगाया था।
हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने नासिर जमशेद (6), अहमद शहजाद (3) कप्तान मोहम्मद हफीज (13), उमर अकमल (9) और उमर अमीन (47) के विकेट 12वें ओवर में 86 रन तक गंवा दिए थे लेकिन आफरीदी ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को मुकाबले में बनाए रखा।
आफरीदी जब सातवें बल्लेबाज के रूप में 145 के स्कोर पर आउट हुए तब पाकिस्तान जीत से आठ रन दूर रह गया था। पाक ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर सईद अजमल को गंवाया, लेकिन बाबर ने धैर्य दिखाते हुए जीत पाक की झोली में डाल दी।
वेस्ट इंडीज की तरफ से शैनन गैबरियल ने 44 रन पर तीन विकेट लिए।
विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का खराब फॉर्म यहां भी जारी रहा और मात्र पांच रन बनाकर चलते बने जबकि मार्लोन सैमुअल्स ने 25, ड्वेन ब्रावो ने 25, कीरोन पोलार्ड ने 49 और कप्तान डेरेन सैमी ने 30 रन का योगदान किया।
पाकिस्तान की ओर से बाबर ने तीन और मोहम्मद हफीज ने दो विकेट लिए।