{"_id":"6038c6368ebc3ee9481d8e9e","slug":"pacer-vinay-kumar-on-friday-announced-his-retirement-from-all-forms-of-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय पेसर विनय कुमार का संन्यास, IPL से चमकी थी किस्मत, धोनी की कप्तानी में मिला था मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय पेसर विनय कुमार का संन्यास, IPL से चमकी थी किस्मत, धोनी की कप्तानी में मिला था मौका
Fri, 26 Feb 2021 03:42 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 26 Feb 2021 03:42 PM IST
सार
2008 के ओपनिंग सीजन से 2018 तक विनय कुमार ने अपने खेले 105 आईपीएल मैच में 105 विकेट हासिल किए। 2013 का सीजन उनके लिए काफी शानदार रहा था। आरसीबी के लिए उन्होंने 16 मैच खेलते हुए 23 विकेट चटकाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अलावा वह केकेआर और केरला कोच्ची टस्कर्स के लिए भी खेले थे।
विज्ञापन
आर विनय कुमार
- फोटो : ट्विटर @Vinay_kumar_R
विस्तार
भारतीय पेसर आर. विनय कुमार ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से आज संन्यास ले लिया। कर्नाटक के 37 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 25 साल तक सक्रिय क्रिकेट खेला। टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में उन्हें खेलने का मौका मिला। अपने करियर में एक टेस्ट, 31 वन-डे और नौ टी-20 इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले इस खिलाड़ी ने कुल 49 विकेट चटकाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर विनय कुमार ने अपने संन्यास का एलान किया। 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे में 4/30 उनका सर्वश्रेष्ठ करियर फिगर है।
विज्ञापन
Thankyou all for your love and support throughout my career. Today I hang up my boots. 🙏🙏❤️ #ProudIndian pic.twitter.com/ht0THqWTdP
— Vinay Kumar R (@Vinay_Kumar_R) February 26, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
यह कतई आसान फैसला नहीं था, लेकिन हर खिलाड़ी के जीवन में यह लम्हा आता ही है, जहां उसे एक कड़ा फैसला लेना पड़ता है। दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज ने सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे क्रिकेटर्स के साथ खेलने के लिए खुद को खुशकिस्मत बताया। उन्होंने अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सहवाग, गौतम गंभीर, सुरेश रैना और रोहित शर्मा का भी नाम भी लिया।
विनय कुमार कर्नाटक रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार किए जाते हैं। उन्हीं की अगुवाई में कर्नाटक ने लगातार दो साल 2013-14 और 2014-15 में रणजी ट्रॉफी अपने नाम की थी। साल 2010 में धोनी की कप्तानी में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी को भारतीय घरेलू क्रिकेट का सबसे अच्छा गेंदबाज कहा जाए तो गलत नहीं होगा। विनय कुमार के नाम 139 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में कुल 504 विकेट हैं।