फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pacer Mohammed Shami opened up about his camaraderie with Virat Kohli indian team capitan

खुलासा: कोहली के बारे में शमी ने कही यह बड़ी बात, बताया गेंदबाजों से कैसा रहता है व्यवहार

Mon, 10 May 2021 09:27 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 10 May 2021 09:27 AM IST
सार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कप्तान कोहली को डाउन-टू-अर्थ बताया । शमी ने कहा कि मैदान पर वह गेंदबाजों को खुली छूट देते हैं, जिससे गेंदबाजों में हौसला बढ़ा है। आज उसी का नतीजा है कि भारतीय टीम पूरी तरह से बदल गई है। 
 

विज्ञापन
Pacer Mohammed Shami opened up about his camaraderie with Virat Kohli indian team capitan
विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया बदल चुकी है और बेहतर प्रदर्शन कर रही है। शमी ने कोहली को लंगोटिया यार बताते हुए कहा कि कोहली ने हमेशा कहा कि मैदान पर आपके हाथ खुले हैं आप जैसा चाहे वैसा कर सकते हैं। कप्तान के सकारात्मक व्यावहार की वजह से गेंदबाजों में परिपक्वता आई और आत्मविश्वास बढ़ा। 

विज्ञापन


कोहली कभी-कभी मैदान पर आक्रामक भी होते हैं- शमी
अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया के लिए कोहली और शमी को भी चुना गया है। मशहूर कमेंटेटर और पत्रकार हर्षा भोगले ने शमी से एक इंटरव्यू में पूछा कि विराट को तेज गेंदबाजों को पसंद करते हैं या फिर एक साथ तीन चार अच्छे गेंदबाज के साथ खेलना चाहते हैं? इस पर शमी ने कहा कि आप भारतीय टीम की किस्मत मानें या कठिन परिश्रम, टीम में चार से पांच अच्छे गेंदबांज हैं। हालांकि कप्तान कोहली ने हमेशा गेंदबाजों को मैदान पर सपोर्ट किया और उन्हें पूरी आजादी दी। 
विज्ञापन


शमी ने कहा कि खिलाड़ियों को लगता है कि वह कप्तान से कुछ बोलेंगे तो उन्हें कुछ सुना दिया जाएगा, लेकिन मेरा अनुभव ऐसा नहीं रहा। मैंने ज्यादातर समय देखा कि वह खिलाड़ियों की बात को गंभीरता पूर्वक सुनते हैं। उनकी नजर में विराट ने कभी दबाव नहीं डाला, मैदान पर ज्यादातर वक्त वह मजाकिया अंदाज में रहते हैं, लेकिन दबाव बढ़ने पर कभी-कभी वह आक्रमक भी हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed