{"_id":"12d732ac-5cec-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"outclassed-new-zealand-in-tatters","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड पर फालोऑन का खतरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड पर फालोऑन का खतरा
पोर्ट एलिजाबेथ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 13 Jan 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड पर फालोऑन का खतरा मंडरा रहा है। मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 525 रन के विशाल स्कोर पर घोषित कर दी। मेजबान टीम के लिए हाशिम अमला (110), फाफ डू प्लेसिस (137) और डीन एल्गर ने 103 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
जवाब में, पहले टेस्ट मैच की तरह इस बार भी न्यूजीलैंड टीम दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी। दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने सिर्फ 47 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे।
विज्ञापन
पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड अभी 478 रन पीछे है। दक्षिण अफ्रीका के लिए पेसर डेल स्टेन और स्पिनर रोबिन पीटरसन ने दो-दो विकेट चटकाए। स्टंप्स तक डग ब्रेसवेल तीन और बीजे बाटलिंग 15 रन बनाकर क्रीज पर टिके थे।
विज्ञापन