{"_id":"ce7d170c-7041-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"ottis-gibson-signs-new-contract-as-west-indies-coach-till-2016","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिब्सन 2016 तक रहेंगे वेस्टइंडीज के कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गिब्सन 2016 तक रहेंगे वेस्टइंडीज के कोच
सेंट जान एंटिगुआ/एजेंसी
Updated Wed, 06 Feb 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और वर्तमान में टीम के कोच ओटिस गिब्सन का कार्यकाल अगले तीन सालों के लिए बढा़ दिया गया है। नए अनुबंध के तहत वह साल 2016 तक वेस्टइंडीज टीम के कोच बने रहेंगे।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी माइकल मुइरहेड ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान गिब्सन ने टीम के विकास में महत्वपूर्ण काम किए हैं। हमें इस बात की खुशी है कि हमने उनके कार्यकाल को तीन साल के लिए बढा़ दिया है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के लिए दो टेस्ट और 15 वनडे मैच खेल चुके गिब्सन ने कार्यकाल बढा़ए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अभी बहुत कुछ करना बाकी है। इस साल इंग्लैंड में चैंपियन्स ट्रॉफी होनी है, अगले साल बंगलादेश में टी-20 विश्वकप होना है, जिसमें खिताब बचाने की चुनौती होगी। इसके अलावा 2015 में विश्वकप भी है। इन सबको ध्यान में रखते हुए कई चीजों पर चर्चा हुई है, कुछ और भी बातें हैं जिनके लिए चयनकर्ताओं ने योजनाएं बना रखी हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गिब्सन के प्रशिक्षण काल में ही वेस्टइंडीज ने 2012 में टी-20 विश्वकप पर कब्जा जमाया था। साथ ही क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में वेस्टइंडीज टीम के प्रदर्शन में पहले काफी सुधार हुआ है।