फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   otago beat Hyderabad in last clt20 qualifiers

ओटागो ने हैट्रिक जीत में हैदराबाद को हराया

Sat, 21 Sep 2013 03:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Sep 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
otago beat Hyderabad in last clt20 qualifiers

चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट के आखिरी क्वालीफाइंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को ओटागो के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड की टीम ओटागो ने हैदराबाद को 22 गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। ओटागो ने क्वालीफाइंग मुकाबले में अपने सभी तीनों मैच जीत लिए हैं। जबकि हैदराबाद की तीन मैचों में यह पहली हार है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की टीम ओटागो ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। लेकिन कप्तान शिखर धवन (12) और पार्थिव पटेल (12) की सलामी जोड़ी इस बार अच्छी शुरुआत नहीं दे सकी जिस कारण टीम की आतिशी शुरुआत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जेपी डुमिनी (नाबाद 57) की अर्धशतकीय पारी के दम पर हैदराबाद 20 ओवर में पांच विकेट पर 143 रन बनाने में सफल रहा।

जवाब में ओटागो ने कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम की एक और धमाकेदार पारी के दम पर महज 16.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 144 रन बनाने के साथ ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैक्कुलम ने पांच चौके और पांच छक्के के साथ 67 रनों की पारी खेली।

जीत के साथ लौटा फैसलाबाद
टूर्नामेंट के मुख्य दौर से पहले ही बाहर हो चुकी पाकिस्तानी टीम फैसलाबाद वोल्व्स ने अपने आखिरी क्वालीफाइंग मुकाबले में श्रीलंकाई टीम कांदुराता मरूंस को 10 रन से हराकर पहली जीत दर्ज की।

श्रीलंकाई टीम भी पहले ही मुख्य राउंड की होड़ से बाहर हो चुकी थी लेकिन इस हार के साथ ही वह बिना कोई मैच जीते स्वदेश लौटेगी।

औपचारिकता भर रह गए इस मैच में फैसलाबाद ने कप्तान मिस्बाह-उल-हक के बेहतरीन नाबाद 93 रन की मदद से छह विकेट पर 146 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

जवाब में कांदुराता की टीम कुमार संगकारा के 44 रन के बावजूद सात विकेट पर 136 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed