{"_id":"b56802c0-6aee-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"orissa-eleven-wins-by-four-wickets-against-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ीसा इलेवन ने पाक को चार विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
उड़ीसा इलेवन ने पाक को चार विकेट से हराया
कटक/एजेंसी
Updated Wed, 30 Jan 2013 08:37 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम को महिला विश्व कप के अपने दूसरे अभ्यास मैच में उड़ीसा इलेवन के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम 46.1 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और मीडियम पेसर सुजाता मलिक ने दोनों ओपनरों नहीदा खान को खाता खोले बिना जबकि सिदरा अमीन को एक रन पर पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन
बिसमाह महरूफ ने सर्वाधिक 69 गेंद में चार चौकों के साथ 44 रन की पारी खेली। पाक कप्तान सना मीर ने 25 और नैन अबीदी ने 29 रन बनाए। सुजाता मलिक ने दो जबकि स्पिनर सुश्री प्रधान ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
जवाब में, उड़ीसा इलेवन ने 48.5 ओवर में छह विकेट पर 155 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। स्वागटिका राथे ने 60 गेंद में आठ चौकों के साथ 51 रन बनाए। हालांकि पाकिस्तान ने अपना पहला अभ्यास मैच 45 रन से जीता था।
विज्ञापन