{"_id":"ad34b8ac-1d35-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"opening-with-sachin-special-smith","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन संग ओपनिंग बड़ी उपलब्धि: स्मिथ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन संग ओपनिंग बड़ी उपलब्धि: स्मिथ
डरबन/खेल डेस्क
Updated Tue, 23 Oct 2012 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने कहा कि चैंपियन लीग टी-20 टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर के साथ मुंबई इंडियंस टीम के लिए पारी की शुरुआत करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
स्मिथ ने कहा, ‘जब मैं युवा था तब से मैं उनकी बल्लेबाजी का प्रशंसक रहा हूं और उनके साथ ओपनिंग करना मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जब मैं उनके साथ बल्लेबाजी कर रहा था तब मैं खुद में ज्यादा आत्मविश्वास महसूस कर रहा था। बल्लेबाजी के दौरान वह लगातार मेरे से बात करते हैं, खासतौर पर खराब शॉट खेलने पर। वह मेरे पास आते और मुझे बताते कि यह सही शॉट नहीं था और मुझे सही शॉट खेलना बताते।’
विज्ञापन