फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Lhuan-dre Pretorius Breaks Yashasvi Hazratullah Record; South Africa Beat Namibia by 11 Runs

लुआन प्रीटोरियस ने बनाया रिकॉर्ड: यशस्वी-हजरतुल्लाह को किस मामले में पछाड़ा? द. अफ्रीका ने नामीबिया को हराया

Sat, 05 Sep 2026 12:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंडहोक (नामीबिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंडहोक (नामीबिया) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 05 Sep 2026 12:33 PM IST
सार

लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने नामीबिया के खिलाफ 101 रन की पारी खेलकर ICC फुल मेंबर देशों में सबसे कम उम्र में T20I शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। दक्षिण अफ्रीका ने 229 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए नामीबिया को 11 रन से हराया और फाइनल में जगह बनाई। अब छह सितंबर को जिम्बाब्वे से भिड़ेगी।

विज्ञापन
Lhuan-dre Pretorius Breaks Yashasvi Hazratullah Record; South Africa Beat Namibia by 11 Runs
लुआन, हजरतुल्लाह और यशस्वी - फोटो : Cricket Namibia/ANI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच जारी टी20 ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को 11 रनों से हराया। दक्षिण अफ्रीका से मिले 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 217 रन ही बना सकी। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के हीरो रहे लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने बेहतरीन शतक जड़ा।
विज्ञापन


इसी शतक के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह आईसीसी के पूर्ण सदस्य देशों में टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई और भारत के यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ा। दक्षिण अफ्रीका की यह चौथे मैच में तीसरी जीत है और टीम ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत अब जिम्बाब्वे से छह सितंबर को होगी।
विज्ञापन

सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी (ओवरऑल)
खिलाड़ी उम्र टीम खिलाफ साल
जी मैकेन 18 साल 280 दिन फ्रांस स्विट्जरलैंड 2022
सेलिम सालाऊ 19 साल 30 दिन नाइजीरिया आइवरी कोस्ट 2024
वाईएस समरा 19 साल 141 दिन कनाडा न्यूजीलैंड 2026
एम कासेलमैन 19 साल 203 दिन बोत्सवाना आइवरी कोस्ट 2026
कुशल मल्ला 19 साल 206 दिन नेपाल मंगोलिया 2023
बीएम पेचिच 19 साल 210 दिन सर्बिया स्लोवेनिया 2025
लुआन प्रिटोरियस 20 साल 161 दिन दक्षिण अफ्रीका नामीबिया 2026

आईसीसी फुल मेंबर देशों के सबसे कम उम्र के T20I शतकवीर
खिलाड़ी उम्र खिलाफ साल
लुआन प्रिटोरियस 20 साल 161 दिन नामीबिया 2026
हजरतुल्लाह जजई 20 साल 337 दिन आयरलैंड 2019
यशस्वी जायसवाल 21 साल 279 दिन नेपाल 2023

लुआन ने कितने रन बनाए?
लुआन ने 53 गेंद में पांच चौके और आठ छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। उन्होंने यह शतक 20 साल 161 दिन की उम्र में लगाया। जजई ने ऐसा 20 साल 337 दिन की उम्र में किया था। वहीं, यशस्वी ने 21 साल 279 दिन की उम्र में टी20 शतक लगाया था। लुआन के अलावा उनके साथी ओपनर कॉनर एस्टरहुइजेन ने 40 गेंद में छह चौके और आठ छक्के की मदद से 88 रन बनाए। दोनों ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी। प्रीटोरियस और एस्टरहुइजेन ने पहले विकेट के लिए 11.3 ओवर में 156 रन जोड़े। रुबिन हरमन ने 21 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया। नामीबिया की तरफ से जैन बाल्ट ने 31 रन देकर दो विकेट झटके। 

नामीबिया की पारी में किसने रन बनाए?
229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया टीम को लौरेन स्टीनकैंप और जेन फ्रीलिंक ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 65 गेंदों में 119 रनों की साझेदारी निभाई। स्टीनकैंप 44 गेंदों में 5 चौके और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, फ्रीलिंक महज 36 गेंदों में 72 रनों की तेज तर्रार पारी खेलने के बाद आउट हुए। अपनी इस इनिंग के दौरान फ्रीलिंक ने छह चौके और पांच छक्के लगाए।
विज्ञापन

द. अफ्रीका की ओर से किसने विकेट लिए?
जे जे स्मिट सिर्फ नौ रन ही बना सके, जबकि रुबेन ट्रम्पेलमैन ने 10 गेंदों में 21 रन बनाए। कप्तान गेरार्ड इरास्मस 26 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नकोबानी मोकोएना ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए, जबकि एंडिले सिमेलेन ने एक विकेट निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed