फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   once time brett lee wear three socks

'एक बार ब्रेट ली ने तीन जुराबे पहनकर की थी गेंदबाजी'

Sat, 09 Apr 2016 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 Apr 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
once time brett lee wear three socks
- फोटो : getty

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने ‌नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपनी टीम का एक वाकया शेयर किया। उन्होंने पूर्व साथी तेज गेंदबाज ब्रेट ली के बारे में एक वाक्या सुनाया।

विज्ञापन


गिली ने कहा, ब्रेट ली गेंदबाजी करते समय दो जोड़ी जुराब पहनते थे। एक बार मैंने देखा कि मैच शुरू होने से पहले वह बड़ी बेताबी से कुछ चीज तलाश रहे हैं, जब मैंने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि दूसरी जोड़ी की एक जुराब नहीं मिल रही। फिर उन्होंने उपलब्ध तीनों जुराबें दाएं पांव में ही पहन ली और गेंदबाजी करने के लिए उतर पड़े।
विज्ञापन


सिर्फ मैं ही नहीं हसी भी डरते थे मुरली की गेंदों से
एडम गिलिक्रिस्ट ने अपने एक और साथी क्रिकेटर माइक हसी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि हसी अपने समय के महान क्रिकेटरों में से एक हैं, लेकिन श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के सामने आते ही सिर्फ मैं ही नहीं हसी भी खौफ खाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी खिलाड़ी माइक हसी के बारे में कहा कि श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर मुरली के सामने माइक हसी भी असहज रहते थे। उन्होंने कहा कि जब माइक हसी को मुरली का सामना करना होता था तो मैं ड्रेसिंग रूम में उनकी खिंचाई करके उन्हें और नर्वस कर देता था। जब मेरी बारी होती थी तो हसी मेरे साथ ऐसा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed