फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   On this day in 2012, Indian cricket team wins under-19 world cup, Under captaincy of Unmukt Chand

सात साल पहले आज ही के दिन भारत ने जीता था U-19 विश्व कप, सामने था मजबूत ऑस्ट्रेलिया

Mon, 26 Aug 2019 01:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 26 Aug 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
On this day in 2012, Indian cricket team wins under-19 world cup, Under captaincy of Unmukt Chand
उनमुक्त चंद - फोटो : सोशल मीडिया

क्या आपको उन्मुक्त चंद याद हैं? साल 2012 में इसी खिलाड़ी की अगुवाई में आज से ठीक सात साल पहले भारत ने अंडर 19 विश्व कप जीता था। 2008 में अपनी अगुवाई में U-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले विराट की विरासत को दिल्ली के ही इस खिलाड़ी ने आगे बढ़ाया था। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के टाउंसविले में मेजबान कंगारु टीम को ही पटकते हुए भारत ने तीसरी बार विश्व कप खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की थी। इससे पहले टीम इंडिया ने पहली बार साल 2000, 2008 में यह खिताब अपने नाम किया था।

विज्ञापन

उन्मुक्त चंद के शतक से जीती टीम इंडिया

On this day in 2012, Indian cricket team wins under-19 world cup, Under captaincy of Unmukt Chand
उनमुक्त चंद

226 का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत भी खराब रही और प्रशांत चोपड़ा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद बाबा अपाराजित ने कप्तान उन्मुक्त चंद का साथ दिया, लेकिन वे 33 रन बनाकर आउट हो गए। विहारी और विजय जोल भी जल्दी निपट गए। 97 पर चार खिलाड़ियों के लौटने के बाद उन्मुक्त चंद ने शानदार शतक लगाते हुए 14 गेंद शेष रहते ही भारत को जीत दिला दी थी। मैन ऑफ द मैच रहे उन्मुक्त के बल्ले से 130 गेंदों में 111 रन निकले थे। यह सिलसिला यही नहीं रुका 2018 में एक बार फिर से यह खिताब टीम इंडिया के नाम रहा।

आज के ये सितारे खेले थे उस मैच में

टीम इंडिया के सामने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम थी। कैमरून बैनक्रॉफ्ट और ट्रेविस हेड जैसे दिग्गज उस टीम का हिस्सा थे। भारतीय टीम में उन्मुक्त चंद के अलावा बल्लेबाज हनुमा विहारी और पेसर संदीप शर्मा जैसे खिलाड़ी थे। इनके अलावा बाबर आजम, इमाम-उल-हक (पाकिस्तान), ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड), क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैम्पबेल, सुनील एम्ब्रिस (वेस्टइंडीज) लिट्टन दास, मासाद्देक हुसैन, सौम्य सरकार, तस्कीन अहमद (बांग्लादेश), क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) सरीखे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस विश्व कप का हिस्सा थे।

विज्ञापन

विलियम बोसिस्तो ने खेली कप्तानी पारी

On this day in 2012, Indian cricket team wins under-19 world cup, Under captaincy of Unmukt Chand
विलियम बोसिस्तो - फोटो : सोशल मीडिया

विलियम बोसिस्तो की कप्तानी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और जिमी पियरसन बिना खाता खोले ही संदीप शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए। तीसरे ओवर में संदीप शर्मा ने तीसरे ओवर में कैमरून बैनक्रॉफ्ट को एलबीडब्ल्यू कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ला दिया। इसके बाद मेरिक बुकनान और कुर्तिस पैटरसन 38 के स्कोर पर एक-एक करके आउट हो गए, फिर कप्तान बोसिस्तो ने ट्रेविस हेड के साथ पारी संभाली, लेकिन हेड जल्दी ही 37 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद टर्नर (43) ने कप्तान का साथ दिया। मगर उनके आउट होने के बाद टीम के बाकी बल्लेबाज बोसिस्तो का साथ नहीं दे सके। बोसिस्तो 87 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे और ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को जीत के लिए 226 रन का टारगेट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed