IPL: आरसीबी ने ओंकार साल्वी को नियुक्त किया गेंदबाजी कोच, केकेआर के साथ कर चुके हैं काम; जानें कैसा है करियर
साल्वी ने आठ ट्रॉफी अपने नाम की है और अब उनकी कोशिश आरसीबी को आईपीएल खिताब का सूखा समाप्त कराने की होगी। साल्वी घरेलू क्रिकेट में अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के बाद आरसीबी के साथ जुड़ेंगे।
विस्तार
साल्वी ने आठ ट्रॉफी अपने नाम की है और अब उनकी कोशिश आरसीबी को आईपीएल खिताब का सूखा समाप्त कराने की होगी। साल्वी घरेलू क्रिकेट में अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के बाद आरसीबी के साथ जुड़ेंगे। मौजूदा रणजी सत्र 23 जनवरी को फिर बहाल होगा इसके खत्म होने के बाद ओंकार के आरसीबी से जुड़ने की उम्मीद है। इस बीच वह सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में भी मुंबई का मार्गदर्शन करेंगे। वर्ष 2008 में टूर्नामेंट के पहले सत्र से हिस्सा ले रहे आरसीबी ने अब तक एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है।
🚨 Announcement: 🚨 Omkar Salvi, current Head Coach of Mumbai, has been appointed as RCB’s Bowling Coach. 🤝☄️
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) November 18, 2024
Omkar, who has won the Ranji Trophy and Irani Trophy in the last 8 months, is excited to join us in time for #IPL2025, after completion of his Indian domestic season… pic.twitter.com/S0pnxrtONK
ओंकार पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अविष्कार साल्वी के छोटे भाई हैं जो फिलहाल भारतीय महिला टीम के गेंदबाजी कोच हैं और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की विजेता पंजाब के मुख्य कोच हैं। उन्होंने 2005 में रेलवे के लिए एकमात्र लिस्ट ए मैच खेला है। साल्वी का मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के साथ मार्च 2025 तक करार है। साल्वी को 2023-24 सत्र के पहले मुंबई की घरेलू टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके कार्यकाल में मुंबई ने रणजी ट्रॉफी जीतने का आठ साल का सूखा समाप्त किया था। मुंबई ने फाइनल में विदर्भ को हराकर रिकॉर्ड 42वां खिताब जीता था।