फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Omicron Variant Of Corona: 6 Sri Lanka women players test positive for COVID-19 in Zimbabwe

Omicron का खतरा: जिम्बाब्वे में छह श्रीलंकाई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, आईसीसी ने रद्द किया था विश्व कप क्वालिफायर

Sun, 28 Nov 2021 04:33 PM IST
New Delhi Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 28 Nov 2021 04:33 PM IST
सार

शनिवार को आईसीसी ने दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद खतरे को देखते हुए विश्व कप क्वालिफायर को रद्द कर दिया था। साथ ही सभी देशों को जिम्बाब्वे से निकालने के लिए व्यवस्था भी की जा रही है।

विज्ञापन
Omicron Variant Of Corona: 6 Sri Lanka women players test positive for COVID-19 in Zimbabwe
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी ने शनिवार को जिम्बाब्वे के हरारे में होने वाले महिला विश्व कप क्वालिफायर 2021 को रद्द कर दिया था। शनिवार को ही श्रीलंका का एक सपोर्ट स्टाफ भी कोरोना संक्रमित मिला था। अब वहां से एक और बुरी खबर आई है। श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम की छह खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। एशियन कंट्री क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


आईसीसी ने टूर्नामेंट भी रद्द किया
शनिवार को आईसीसी ने दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद खतरे को देखते हुए विश्व कप क्वालिफायर को रद्द कर दिया था। साथ ही सभी देशों को जिम्बाब्वे से निकालने के लिए व्यवस्था भी की जा रही है। ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद कई देशों ने वहां के लिए फ्लाइट सेवा बंद कर दी है।
विज्ञापन


तीन टीमों को क्वालिफाई किया गया
हालांकि, अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि संक्रमित खिलाड़ी ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित हैं कि नहीं। शनिवार को श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच हुए मैच को भी रद्द कर दिया गया था। महिला विश्व कप क्वालिफायर के रद्द होने के बाद बांग्लादेश, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को रैंकिंग के आधार पर विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर दिया गया था। महिला विश्व कप अगले साल न्यूजीलैंड में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्पोर्ट्स इवेंट स्थगित किए गए
इनके अलावा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका पहले ही विश्व कप के लिए क्वालिफाी कर चुकी है। शुक्रवार से ही अफ्रीका में कई स्पोर्ट्स इवेंट को स्थगित किया जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच चल रही वनडे सीरीज को भी स्थगित कर दिया गया था। इसके अलावा भारतीय-ए क्रिकेट टीम भी अफ्रीका दौरे पर है। 


भारतीय-ए टीम भी दक्षिण अफ्रीका में
ब्लोमफोंटेन में भारत-ए और दक्षिण अफ्रीका-ए के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद भारत को भी दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है। इस सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से होगी। पहला टेस्ट जोहानिसबर्ग में 17 दिसंबर से खेला जाएगा। इसके बाद 26 दिसंबर और 3 जनवरी से दो और टेस्ट खेले जाएंगे। 11, 14 और 16 जनवरी को तीन वनडे खेले जाएंगे। इसके बाद 19, 21, 23 और 26 जनवरी को चार टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed