{"_id":"8c86fe56-684b-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"odisha-set-up-alternative-stadium-for-womens-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल रहीं हैं धमकियां, बनाए गए वैकल्पिक स्टेडियम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिल रहीं हैं धमकियां, बनाए गए वैकल्पिक स्टेडियम
भुवनेश्वर/एजेंसी
Updated Sun, 27 Jan 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी महिला विश्वकप में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर चल रहे विवाद के बीच टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैचों के लिए ओडिशा में एक वैकल्पिक स्टेडियम तैयार किया गया है। ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) सचिव आर्शीवाद बेहरा ने बताया कि महिला विश्वकप के लिए तय बाराबती स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही मौजूदा हालात को देखते हुए वैकल्पिक तौर पर रेलवे स्टेडियम को भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन
ओसीए सचिव ने कहा कि महिला विश्वकप में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर संघ परिवार और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि हमने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं जिसके लिए बाराबती स्टेडियम में 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए 500 निजी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
बेहरा ने कहा कि यदि बीसीसीआई की ओर से निर्देश दिए गए तो सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि बाराबती स्टेडियम, डीआरआईईएमएस ग्राउंड तथा भुवनेश्वर में रेलवे स्टेडियम को तैयार किया गया है। हालांकि खेलों के आयोजन के लिए आखिरी फैसला बीसीसीआई ही करेगी। उन्होंने साथ ही बताया कि भाजपा की छात्र शाखा एबीवीपी की पिचों को खोदने की धमकी को गंभीरता से लेते हुए स्टेडियमों और खासतौर पर पिचों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन