फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI World Cup 2023 Qualifiers Live Streaming to squad and Format rules

ODI WC Qualifiers: विश्व कप के क्वालिफायर राउंड का आगाज, जानें क्या है फॉर्मेट और नियम; सभी टीमों का शेड्यूल

Sun, 18 Jun 2023 09:25 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 09:25 AM IST
सार

विश्व कप के क्वालिफायर राउंड में 10 टीमें शामिल हो रही हैं। इनमें से दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी और यही दोनों टीमें भारत में होने वाले मुख्य राउंड में भी खेलेंगी। 
 

विज्ञापन
ODI World Cup 2023 Qualifiers Live Streaming to squad and Format rules
विश्व कप क्वालिफायर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के क्वालिफाइंग राउंड की शुरुआत 18 जून, रविवार से जिम्बाब्वे में हो रही है। इस टूर्नामेंट में 10 टीमें इस साल के अंत में भारत में होने वाले विश्व कप में अंतिम दो स्थान में जगह बनाने के लिए खेलेंगी। वेस्टइंडीज, श्रीलंका, आयरलैंड, नेपाल, नीदरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और यूएसए के साथ मेजबान जिम्बाब्वे सहित 10 टीमें 34 वनडे मैच खेलेंगी। शीर्ष दो टीमें भारत में अक्तूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। यहां हम इस टूर्नामेंट के शेड्यूल, सभी टीमें और ग्रुप के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन


क्या फॉर्मेट है?
10 टीमों को पांच-पांच के दो समूहों में बांटा गया है और वे राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे से खेलेंगी। प्रत्येक समूह की शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में आगे बढ़ेंगी जहां वे दूसरे समूह से आने वाली टीमों से खेलेंगी। यहां शीर्ष दो टीमें भारत में विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी और ट्रॉफी के लिए फाइनल भी खेलेंगी, लेकिन फाइनल मैच के परिणाम से टीम की योग्यता प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन


किस ग्रुप में कौन
ग्रुप ए:
नेपाल, नीदरलैंड, यूएसए, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे
ग्रुप बी: आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, यूएई

विश्व कप क्वालिफायर में सभी टीमें

आयरलैंड: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैक्कार्थी, पीजे मूर, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुरटेल, आसिफ शेख, ज्ञानेंद्र मल्ला, कुशाल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलसन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, भीम शर्की, ललित राजबंशी, प्रतीश जेसी, अर्जुन सऊद , किशोर महतो।

नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ'डोव्ड, लोगन वैन बीक, विक्रम सिंह, आर्यन दत्त, विव किंग्मा, बास डे लीडे, नोआह क्रोस, रेयान क्लेन, तेजा निदामानुरु, वेस्ले बरेसी, शारिज़ अहमद, क्लेटन फ़्लॉइड, माइकल लेविट , साकिब जुल्फिकार।

ओमान: जीशान मकसूद (कप्तान), अकीब इलियास (उपकप्तान), जतिंदर सिंह, कश्यप प्रजापति, शोएब खान, मोहम्मद नदीम, संदीप गौड़, अयान खान, सूरज कुमार, अदील शफीक, नसीम खुशी, बिलाल खान, कलीमुल्लाह, फैयाज बट, जय ओदेदरा, समय श्रीवास्तव, रफीउल्लाह।

स्कॉटलैंड: रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, अलास्डेयर इवांस, क्रिस ग्रीव्स, जैक जार्विस, माइकल लीस्क, टॉम मैकिन्टोश, क्रिस मैकब्राइड, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, एड्रियन नील, सफयान शरीफ, क्रिस सोल, हमजा ताहिर, मार्क वाट।

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान और विकेटकीपर), दिमुथ करुणारत्ने, पाथुम निसांका, चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुशमंथा चमीरा, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा , महेश ठीकशाना, मथीशा पथिराना, दुशान हेमंथा।

यूएई: मोहम्मद वसीम (कप्तान), एतान डिसूजा, अली नसीर, वृत्य अरविंद, रमीज शहजाद, जवादुल्लाह, आसिफ खान, रोहन मुस्तफा, अयान खान, जुनैद सिद्दीकी, जहूर खान, संचित शर्मा, आर्यांश शर्मा, कार्तिक मयप्पन, बासिल हमीद .

यूएसए: मोनंक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स (उपकप्तान), अभिषेक पराडकर, अली खान, गजानंद सिंह, जसदीप सिंह, काइल फिलिप, निसर्ग पटेल, नोस्तुश केंजीगे, सैतेजा मुक्कमल्ला, सौरभ नेत्रवालकर, शायन जहांगीर, स्टीवन टेलर, सुशांत मोदानी, उस्मान रफीक।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उपकप्तान), शमर ब्रूक्स, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर, कीमो पॉल, निकोलस पूरन , रोमारियो शेफर्ड।


जिम्बाब्वे: रेयान बर्ल, तेंदाई चतारा, क्रेग एर्विन, ब्रैडली इवांस, जॉयलॉर्ड गुंबी, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट कैया, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, सीन विलियम्स।

विश्व कप क्वालीफायर शेड्यूल

(सभी मैच स्थानीय समयानुसार 09:00 बजे शुरू होंगे)
रविवार, 18 जून, जिम्बाब्वे बनाम नेपाल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
रविवार, 18 जून, वेस्ट इंडीज बनाम यूएसए, ब्रेव क्रिकेट क्लब
सोमवार, 19 जून, श्रीलंका बनाम यूएई, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
सोमवार, 19 जून, आयरलैंड बनाम ओमान, बुलावायो एथलेटिक क्लब
मंगलवार, 20 जून, जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
मंगलवार, 20 जून, नेपाल बनाम यूएसए, बहादुर क्रिकेट क्लब
बुधवार, 21 जून, आयरलैंड बनाम स्कॉटलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
बुधवार, 21 जून, ओमान बनाम यूएई, बुलावायो एथलेटिक क्लब
गुरुवार, 22 जून, वेस्टइंडीज बनाम नेपाल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
गुरुवार, 22 जून, नीदरलैंड बनाम यूएसए, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब
शुक्रवार, 23 जून, श्रीलंका बनाम ओमान, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
शुक्रवार, 23 जून, स्कॉटलैंड बनाम यूएई, बुलावायो एथलेटिक क्लब
शनिवार, 24 जून, जिम्बाब्वे बनाम वेस्ट इंडीज, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
शनिवार, 24 जून, नीदरलैंड बनाम नेपाल, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब
रविवार, 25 जून, श्रीलंका बनाम आयरलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
रविवार, 25 जून, स्कॉटलैंड बनाम ओमान, बुलावायो एथलेटिक क्लब
सोमवार, 26 जून, जिम्बाब्वे बनाम यूएसए, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
सोमवार, 26 जून, वेस्ट इंडीज बनाम नीदरलैंड, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब
मंगलवार, 27 जून, श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
मंगलवार, 27 जून, आयरलैंड बनाम यूएई, बुलावायो एथलेटिक क्लब
गुरुवार, 29 जून सुपर 6: ए2 बनाम बी2, क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब
शुक्रवार, 30 जून सुपर 6: ए3 बनाम बी1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
प्लेऑफ: ए5 बनाम बी4, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब
शनिवार, 1 जुलाई सुपर 6: ए1 बनाम बी3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
रविवार, 2 जुलाई, सुपर 6: ए2 वी बी1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
प्लेऑफ: ए4 बनाम बी5, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब
सोमवार, 3 जुलाई सुपर 6: ए3 बनाम बी2, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
मंगलवार, 4 जुलाई सुपर 6: ए2 बनाम बी3, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
प्लेऑफ: 7वां बनाम 8वां ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब
बुधवार, 5 जुलाई सुपर सिक्स: ए1 बनाम बी2, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
गुरुवार, 6 जुलाई सुपर सिक्स: ए3 वी बी3, क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब
प्लेऑफ: 9वां बनाम 10वां ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब
शुक्रवार, 07 जुलाई सुपर सिक्स: ए1 बनाम बी1, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
रविवार, 09 जुलाई फाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed