फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI World Cup 2023 India vs Pakistan Match Likely to Be Rescheduled Know BCCI Five Challenges for IND vs PAK

World Cup: विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख बदलना कितना मुश्किल? बीसीसीआई के सामने ये पांच चुनौतियां

Fri, 28 Jul 2023 09:41 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 28 Jul 2023 09:41 AM IST
सार

आईसीसी विश्व कप का 2023 संस्करण भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। विश्व कप के लिए दिल्ली, धर्मशाला, अहमदाबाद, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, लखनऊ, चेन्नई और कोलकाता 10 स्थान हैं।

विज्ञापन
ODI World Cup 2023 India vs Pakistan Match Likely to Be Rescheduled Know BCCI Five Challenges for IND vs PAK
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में 15 अक्तूबर को होने वाले मैच की तारीख बदली जा सकती है। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भले ही कार्यक्रम को पहले ही अंतिम रूप दे दिया हो, लेकिन मैच का शेड्यूल बदला जा सकता है। इसे लेकर बीसीसीआई की बैठक गुरुवार (27 जुलाई) को हुई। इसमें यह बात पर मुहर लगी है कि कुछ मैचों की तारीखों में बदलाव हो सकते हैं। यह साफ नहीं है कि इसमें भारत-पाकिस्तान मुकाबला भी शामिल है या नहीं।
विज्ञापन


दरअसल, जिस दिन दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला होने वाला है वह नवरात्रि का पहला दिन है। गुजरात में रात भर गरबा नृत्य के साथ इसे मनाया जाता है। एजेंसियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण बीसीसीआई को किसी अन्य तारीख पर मैच कराने की सलाह दी है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया था कि यह मैच निर्धारित शेड्यूल से एक दिन पहले 14 अक्तूबर को हो सकता है। हालांकि, बीसीसीआई के मैच के शेड्यूल में बदलाव करना आसान नहीं होगा। इससे कई चीजों पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

ODI World Cup 2023 India vs Pakistan Match Likely to Be Rescheduled Know BCCI Five Challenges for IND vs PAK
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के सामने चुनौतियां:
एक दिन में तीन मैच होना मुश्किल:
पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम की जगह भारत-पाकिस्तान मैच को 14 अक्तूबर को कराने की योजना है। अगर ऐसा होता है तो उस दिन तीन मैच हो जाएंगे। उस दिन चेन्नई में सुबह 10:30 बजे से न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। वहीं, दिल्ली में दोपहर दो बजे से इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच मैच होना है। ऐसे में एक दिन में तीन मैचों से मुश्किलें बढ़ेंगी।

पाकिस्तान को 72 घंटे में खेलने होंगे दो मैच: 14 अक्तूबर को मैच होता है तो पाकिस्तानी टीम को 72 घंटे में दो मुकाबले खेलने पड़ेंगे। वह 12 अक्तूबर को हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा। इसके दो दिन बाद ही उसे एक हाई-वोल्टेज मैच में उतरना पड़ सकता है। पाकिस्तानी टीम ऐसा बिल्कुल नहीं चाहेगी।

ODI World Cup 2023 India vs Pakistan Match Likely to Be Rescheduled Know BCCI Five Challenges for IND vs PAK
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रॉडकास्टर होंगे नाराज: अगर एक दिन में तीन मैच होते हैं तो विश्व कप के ब्रॉडकास्टर नाराज होंगे। भारत-पाकिस्तान मैच होने से बाकी के दो मुकाबलों की अहमियत कम हो सकती है। ब्रॉडकास्टर को तीन मैचों के प्रसारण में भी समस्या हो सकती है। वह किसी भी हाल में एक दिन में तीन मैच नहीं चाहेंगे। अगर ऐसा होता है तो बीसीसीआई को ब्रॉडकास्टर की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

होटल समेत कई चीजों की एडवांस बुकिंग पर असर:  इस मैच के लिए हजारों प्रशंसक अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं। यदि मैच का शेड्यूल बदला जाता है तो प्रशंसकों को काफी परेशानी हो सकती है। उन्होंने पहले ही यात्रा की योजनाओं को अंतिम रूप दे दिया है। अहमदाबाद के करीब-करीब सारे होटल उस मैच के लिए बुक हो चुके हैं। यहां तक कि फैंस ने हॉस्पिटल में भी बेड के लिए संपर्क किया है। अगर शेड्यूल में बदलाव होता है तो बड़े पैमाने पर होटल बुकिंग रद्द होने की संभावना है।
विज्ञापन

ODI World Cup 2023 India vs Pakistan Match Likely to Be Rescheduled Know BCCI Five Challenges for IND vs PAK
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान को नए शेड्यूल के लिए तैयार करना: पाकिस्तान पहले ही अहमदाबाद में भारत से खेलने को लेकर टालमटोल कर रहा था। उसे नए शेड्यूल के लिए राजी करना और ज्यादा मुश्किल होगा। पाकिस्तान के कारण ही विश्व कप के शेड्यूल की घोषणा काफी देरी से हुई थी। बीसीसीआई ने शेड्यूल में बदलाव के लिए आईसीसी को पत्र तो लिखा है, लेकिन देखना है कि पाकिस्तान इसके लिए तैयार होता है या नहीं। वह फिर से दबाव बनाने की कोशिश करेगा।

ODI World Cup 2023 India vs Pakistan Match Likely to Be Rescheduled Know BCCI Five Challenges for IND vs PAK
बीसीसीआई के सचिव जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई का क्या कहना है?
बीसीसीआई सचिव शाह ने पुष्टि की है कि आईसीसी के तीन पूर्ण सदस्यों द्वारा अपनी आपत्तियां व्यक्त करने के बाद विश्व कप 2023 के कार्यक्रम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा "तीन सदस्य देशों ने अपने विश्व कप कार्यक्रम में बदलाव के लिए आईसीसी को लिखा है। हम विश्व कप खेलों के दौरान दर्शकों के लिए मुफ्त पीने का पानी उपलब्ध कराने पर काम कर रहे हैं। हालांकि, मैच की तारीख और समय में बदलाव होगा, लेकिन मैदान वही रहेगा।"

10 मैदानों पर होंगे मैच
आईसीसी विश्व कप का 2023 संस्करण भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। विश्व कप के लिए दिल्ली, धर्मशाला, अहमदाबाद, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, लखनऊ, चेन्नई और कोलकाता 10 स्थान हैं। गत चैंपियन इंग्लैंड पांच अक्तूबर को अहमदाबाद में विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed