फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI Live: India vs Zimbabwe

जिंबाब्वे पर भारत की विराट जीत, सीरीज में ली बढ़त

Thu, 25 Jul 2013 01:41 AM IST
हरारे
हरारे Updated Thu, 25 Jul 2013 01:41 AM IST
विज्ञापन
ODI Live: India vs Zimbabwe

कप्तान विराट कोहली (115) के विराट शतक और अंबाती रायडू संग की गई शतकीय साझेदारी के दम पर भारत ने पहले वनडे मुकाबले में जिंबाब्वे को छह विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है।

विज्ञापन


पाकिस्तान मूल के बल्लेबाज सिकंदर रजा (82) की अर्धशतकीय पारी के सहारे जिंबाब्वे ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद 50 ओवर में सात विकेट खोकर 228 रन बनाए। रजा के अलावा एल्टन चिगुंबुरा ने नाबाद 43 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


जवाब में भारत ने 44.5 ओवर में चार विकेट खोकर 230 रन बनाते हुए लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक कर लिया। कोहली ने 108 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 115 रन बनाए। जबकि पहला मैच खेल रहे अंबाती रायडू 63 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। कोहली और रायडू के बीच तीसरे विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुल लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
भारत पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा।

नहीं चले भारतीय ओपनर
जहां जिंबाब्वे के ओपनरों ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। वहीं भारतीय ओपनर ऐसा कर पाने में नाकाम रहे। भारत को पहला झटका सातवें ओवर में लगा जब शिखर धवन (17) काइल जरविस की गेंद पर कैच आउट हो गए।

इसके बाद रोहित शर्मा कप्तान कोहली के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन वह भी 20 रन बनाने के बाद एल्टन चिगुंबुरा की गेंद पर कैच आउट हो गए। भारत ने अपने सलामी बल्लेबाज 57 रन के अंदर गंवा दिए।

कोहली संग रायडू ने किया कमाल
टीम इंडिया की खराब शुरुआत के बाद कोहली ने नवोदित बल्लेबाज रायडू के साथ संयमित बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने इस साझेदारी के दौरान कई लाजवाब शॉट्स भी लगाए।

कोहली ने 40वें ओवर में एक रन लेकर कॅरियर का 15वां शतक पूरा किया। वहीं कोहली के शतक से पहले रायडू ने अपना पहला पचासा पूरा किया।

कोहली शतक लगाने के बाद आक्रामक हो गए और 41वें ओवर में 20 रन ठोक दिए। कोहली की शानदार पारी का अंत 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर प्रास्पर उत्सेया ने कैच आउट कराकर किया। कोहली ने 108 गेंदों में 115 रन बनाए।

इसी ओवर में एक गेंद के बाद सुरेश रैना (0) भी कैच आउट हो गए।

22वें ओवर में मिली भारत को पहली सफलता
भारत की पहली सफलता की तलाश 22वें ओवर में पूरी हुई। फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा ने इस ओवर की पांचवीं गेंद पर वुसी सिबांडा (34) को पगबाधा कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। जिंबाब्वे का पहला विकेट 72 रन के स्कोर पर गिरा।


हालांकि इससे पहले टीम इंडिया ने पहली सफलता का मौका 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर तब गंवा दिया था, जब कप्तान कोहली ने रजा का आसान कैच टपका दिया था।

भारत को दूसरी सफलता के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा और 31वें ओवर में पार्टटाइम गेंदबाज सुरेश रैना ने सीयन विलियंस (15) को बोल्ड कर दिया। मिश्रा ने हैमिल्टन मास्कजदा (11) को बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई।

बिखरा जिंबाब्वे का मध्य क्रम
अच्छी शुरुआत के बाद जिंबाब्वे का मध्य क्रम बिखर गया। अमित ने शुरुआती सफलता दिलाने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने बढ़िया गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को जमकर खेलने का मौका नहीं दिया।

मिश्रा के अलावा रवींद्र जडेजा को छोड़ सभी गेंदबाजों ने सफलता हासिल की। मिश्रा ने 82 रनों की बड़ी पारी खेलने वाले पाक मूल के बल्लेबाज सिकंदर रजा को भी बोल्ड कर चलता किया। भारत की ओर से अमित मिश्रा ने 43 रन देकर तीन विकेट झटके।

जयदेव और अंबाती का पहला वनडे मैच
भारतीय वनडे टीम में जयदेव उनादकट और अंबाती रायडू पहली शामिल किए गए। इनके अलावा अमित मिश्रा और मोहम्मद शमी अंतिम एकादश में हैं। हालांकि कश्मीर के फिरकी गेंदबाज परवेज रसूल को इस मैच में मौका नहीं दिया गया है।

टीम इंडिया विदेशी दौरे पर लगातार दो खिताब जीतने के बाद लगातार तीसरा सीरीज जीतना चाहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed