फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI Captaincy BCCI statements mislead Virat Kohli said this big thing in the press conference ahead of South Africa Tour

ODI Captaincy: BCCI के बयानों ने किया गुमराह! विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही ये बड़ी बात

Wed, 15 Dec 2021 04:05 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 15 Dec 2021 04:05 PM IST
सार

विराट कोहली ने स्पष्ट किया है कि उनके और रोहित शर्मा के बीच कोई मतभेद नहीें है। बुधवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट ने कहा कि मैं बीते ढाई साल से यह बताते हुए थक गया हूं कि मेरे और रोहित के बीच सब कुछ ठीक है, कोई विवाद या दरार नहीं है। 

विज्ञापन
ODI Captaincy BCCI statements mislead Virat Kohli said this big thing in the press conference ahead of South Africa Tour
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने बीते आठ दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया। इसी दिन सिलेक्टर्स ने कई टीम में कई परिवर्तन भी किए। मसलन, विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को नया कप्तान बनाना। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे को टेस्ट की उपकप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को उपकप्तान बनाया गया। बीते हफ्ते बीसीसीआई ने यह महत्वपूर्ण फैसले लिए थे। इसमें सबसे चौकाने वाली बात विराट को बिना सूचना दिए वनडे से कप्तानी से हटाने की रही। जिसके बाद इस मामले पर राय देने वाले दो धड़ों में बंट गए। वहीं अब विराट कोहली ने इस मामले पर बयान देकर स्थिति साफ की है। आइए हम आपको बताते हैं कि बीसीसीआई ने विराट के मामले में किस तरह के बयान देकर गुमराह किया। 

विज्ञापन


बीसीसीआई ने कहा- विराट को समय दिया था

जिस दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हुआ था। उसी दिन चयनकर्ताओं विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित को एकदिवसीय की कमान सौंपी। यह बात विराट कोहली को भी पता नहीं थी कि उन्हें कप्तनी से हटा दिया गया है। बीसीसीआई ने अपने एक बयान में कहा था कि उसने विराट को वनडे की कप्तानी से इस्तीफा देने के लिए समय दिया था। जब विराट ने तय समय तक इस्तीफा नहीं दिया तो हमें उन्हें हटाना पड़ा। 
विज्ञापन


विराट के बचपन के कोच ने किया था खंडन

विराट कोहली को अचानक वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को भी काफी हैरानी हुई थी। उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि बीसीसीआई ने उन्हें कप्तानी से हटाने से पहले विराट कोई पूर्व में सूचना दी थी। राजकुमार शर्मा का कहना था कि वह वनडे में कप्तानी करना चाहते थे और यह बात पहले ही विराट बीसीसीआई को बता चुके थे। यह बात स्पष्ट है कि विराट को वनडे की कप्तानी से हटाने की पूर्व में सूचना नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट टीम सिलेक्शन के समय मुख्य चयनकर्ता ने दी जानकारी

बुधवार को जब विराट कोहली से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, साउथ अफ्रीका दौरे के लिए जब टेस्ट टीम का सिलेक्शन हुआ तो उस समय मुझे मुख्य चयनकर्ता ने जानकारी दी कि मुझसे कप्तानी वापस ली जा रही है। इससे बीसीसीआई के उस बयान का खंडन हो जाता है जिसमें कहा गया था कि उन्होंने विराट को वनडे की कप्तानी से इस्तीफा देने के लिए समय दिया था।

विराट पहले ही बता चुके थे अपना फैसला

विराट कोहली का कहना है कि उन्होंने अपने फैसले के बारे में बोर्ड को पहले बता दिया। विराट के मुताबिक मैं टेस्ट के साथ वनडे में भी कप्तानी करना चाहता था, मैंने जब टी-20 से भारत की कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया तो उस समय मैंने बोर्ड से कहा था कि मैं टेस्ट और एकदिवसीयी में कप्तान बना रहूंगा। बुधवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्प्ष्ट किया कि मेरी तरफ से बोर्ड अधिकारियों को साफ संदेश था, उन्होंने यह भी कहा अगर ऐसा बीसीसीआई अधिकारियों को ऐसा नहीं लगता है तो कोई बात नहीं। 

रोहित टी-20 के साथ चाहते थे वनडे की कप्तानी

इसके बाद खबर आई की रोहित शर्मा सिर्फ भारत की टी-20 कप्तानी से खुश नहीं थे। उन्होंने बीसीसीआई के सामने शर्त रखी थी कि वह टी-20 की तभी कप्तानी करेंगे जब उन्हें वनडे की कप्तानी भी दी जाएगी। इसके बाद शायद बोर्ड को यह फैसला लेना पड़ा। 

बीसीआई के बयान से हुआ काफी कन्फ्यूजन

विराट को वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद यह कहा गया कि रोहित ओर विराट के बीच टकराव हो गया है। इस दौरान बीसीसीआई की तरफ से भी कई बयान दिए गए। यह कन्फ्यूजन उस वक्त हुआ जब बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ब्रेक पर रहेंगे। जबकि एक अन्य सूत्र का कहना था कि विराट कोहली वनडे में खेलेंगे क्योंकि उन्होंने अभी तक ब्रेक पर जाने के लिए कोई ऑफिशियल एप्लीकेशन नहीं दी है और जब तक वह एप्लीकेशन नहीं देते हैं तब तक विराट सीरीज में खेल रहे हैं, हां, चोट लग जाए तब बात अलग है। जबकि बीसीसीआई कोषाध्क्ष अरुण धूमल का कहना था कि जब विराट को वनडे की कप्तानी से हटाने का फैसला नहीं लिया गया था तभी वह वनडे सीरीज में भाग लेना नहीं चाहते थे। 

विराट बोले- दक्षिण अफ्रीका सीरीज लिए उपलब्ध हूं

मुंबई में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि मैं साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए उपलब्ध हूं और मैं पहले से ही उपलब्ध था। इससे अरुण धूमल की वह बयान धुंधला नजर आता है जिसमें उन्होंने कहा था कि विराट साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी से हटाए जाने के पहले भाग लेना नहीं चाहते थे। विराट ने यह भी कहा की मैंने बोर्ड से कोई ब्रेक लेने की बात नहीं कही है। इसके अलावा विराट ने कहा कि मेरे रोहित के साथ कोई मतभेद नहीं हैं यह बात मैं बीते ढाई साल से बताते थक गया हूं। 


रोहित कर चुके हैं विराट कोहली की तारीफ

हाल ही में वनडे के कप्तान बयान जाने के बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की थी। हिटमैन ने कहा था कि मैंने विराट कोहली की कप्तानी में शानदार क्रिकेट खेली है, मैंने उनकी कप्तानी में खेलने का पूरा लुत्फ उठाया है, उन्होंने टीम को ऐसी स्थिति में ला दिया है जहां से पीछे मुड़कर नहीं देखना, उन्होंने हमेशा आगे आगे आकर टीम का नेतृत्व किया है, उनके बाद मैं भी टीम इंडिया को उसी तरह आगे ले जाना चाहूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed