फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZvPAK: New Zealand beat Pakistan by four runs in first Test

PAKvNZ: बेहद रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया, 4 रन से जीता मैच

Mon, 19 Nov 2018 05:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
NZvPAK: New Zealand beat Pakistan by four runs in first Test

अबू धाबी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को सांस थाम देने वाले मुकाबले में 4 रन से मात दी। जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम चौथे दिन 171 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड की टेस्ट मैचों में रनों के मामले में ये सबसे कम अंतर से जीत है, वहीं पाकिस्तान की सबसे कम अंतर से हार है। अजहर अली के रूप में पाकिस्तान को दसवां झटका लगा। इसी के साथ उनके हाथ से यह रोमांचक मुकाबला फिसल गया। हालांकि अजहर अली ने 65 रन की बेहतरीन पारी खेली। मगर अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब न हो सके। 
विज्ञापन


अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेल रहे न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने दूसरी पारी में 5 विकेट और कुल मिलाकर 7 विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। इससे पहले कल के स्कोर 37 से आगे खेलते हुए पाकिस्तान के लिए आज के दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 40 रन पर ही उन्हें पहला झटका लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक 27 रन बनाकर एजाज पटेल का शिकार बने। इसके कुछ ही देर बाद 44 के स्कोर पर मोहम्मद हफीज (10) और 48 के स्कोर पर हैरिस सोहेल (4) भी आउट हो गए। एक के बाद एक 3 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान की टीम दबाव में आ गई लेकिन चौथे विकेट के लिए असद शफीक और अजहर अली ने 82 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान को मैच में वापस ला दिया।

130 के स्कोर पर शफीक 45 रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। यहां तक पाकिस्तान की टीम काफी अच्छी स्थिति में थी लेकिन 147 के स्कोर पर बाबर आजम (13) के रूप में पांचवा विकेट गिरने के बाद अचानक पूरी टीम लड़खड़ा गई और देखते ही देखते स्कोर 164/9 हो गया।


यहां से अजहर अली ने आखिरी बल्लेबाज मोहम्मद अब्बास के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। अजहर अली 65 रन बनाकर आउट हुए और इसी के साथ न्यूजीलैंड ने एक जबरदस्त जीत हासिल की। पाकिस्तान ने अपने आखिरी 5 विकेट महज 24 रन जोड़कर गंवा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed