{"_id":"5a50923f4f1c1b5c0c8b6fa1","slug":"nzvpak-new-zealand-beat-pakistan-by-61-runs-in-1st-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान केन विलियमसन के शतक और बारिश से न्यूजीलैंड ने पाक को दी करारी मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तान केन विलियमसन के शतक और बारिश से न्यूजीलैंड ने पाक को दी करारी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Jan 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीवी कप्तान केन विलियमसन (115 रन) के शानदार शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने शनिवार को पहले वन-डे में डकवर्थ लुईस (D/L) नियमों के मुताबिक पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। टॉस जीतकर पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (48 रन) और कॉलिन मुनरो (58 रन) ने मिलकर कीवी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी बनाई।
विज्ञापन
दरअसल, न्यूजीलैंड को पहला झटका 13वें ओवर में लगा। कॉलिन मुनरो (58 रन) हसन अली के गेंद पर कैच आउट हो गए। मुनरो के आउट होने के बाद क्रीज पर आए कप्तान विलियमसन ने गप्टिल के साथ साझेदारी की। दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। इसके बाद गप्टिल (48 रन) पर फखर जमान के गेंदों पर कैच आउट हो गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रॉस टेलर ने कुछ खास रन नहीं बना पाए और 12 रन के स्कोर पर हसन अली की गेंद पर आउट हो गए।
विज्ञापन
पढ़ेंः- पाक खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट की तारीफ में ऐसा क्या कहा की भड़क उठे पूर्व कोच जावेद मियांदाद
विज्ञापन
कीवी कप्तान केन विलियमसन ने 117 गेंदो में 115 रनों की पारी खेलकर पाक टीम के सामने जीत के लिए 316 रनों का लक्ष्य रखा था। हालांकि बारिश की वजह से पाकिस्तान को 227 रनों का लक्ष्य दिया गया था। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 315 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पाक टीम की शुरुआत खराब रही।
टिम साउदी ने पहले ही ओवर में अजहर अली को 6 रन पर आउट कर पाकिस्तान की टीम को तगड़ा झटका दिया। सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने 4 छक्के और 5 चौके की मदद से 82 रन बनाकर नाबाद रहे। टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट की शानदार गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान बारिश से प्रभावित मैच में 30.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 166 रन ही बना सका। मेजबान न्यूजीलैंड ने डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से मैच जीत लिया। इसी के साथ पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।