फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZvIND: आखिर कहां फंस रही टीम इंडिया, क्या वाकई हरी पिच बनी बल्लेबाजों के लिए काल

Sun, 01 Mar 2020 07:00 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 01 Mar 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
NZvIND: Not Christchurchs Green Pitch but bad shot selection is responsible for Indias poor show
भारतीय कप्तान विराट - फोटो : ट्विटर

क्राइस्टचर्च में शनिवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में एकबार फिर भारतीय बल्लेबाजी क्रम की कलई खुल गई। कीवी गेंदबाजों के सामने भारतीय शेर शुरुआत तो ठीक करते, लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील करने से पहले ही अपना विकेट गंवा देते। नतीजतन भारतीय पारी पहले ही दिन 242 रन पर सिमट गई। स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 63 रन बना चुका था।

NZvIND: Not Christchurchs Green Pitch but bad shot selection is responsible for Indias poor show
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : ट्विटर

इस पिच पर पहली पारी के हिसाब से 300 से ज्यादा का स्कोर आदर्श होता। मैच के बाद भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने कहा कि पिच इतनी खराब नहीं थी। खराब शॉट चयन के कारण हम सस्ते पर सिमट गए। विहारी ने 70 गेंद में 55 रन की पारी खेलकर प्रभावित किया।

NZvIND: Not Christchurchs Green Pitch but bad shot selection is responsible for Indias poor show
हनुमा विहारी

विहारी शॉर्ट पिच का सामना अच्छी तरह कर रहे थे और उन्होंने कहा कि उनके आउट से पुजारा के नैसर्गिक खेल में भी बाधा पहुंची। दोनों ने वेलिंग्टन में पहले टेस्ट में रक्षात्मक खेल दिखाया था, जिससे भारत को खामियाजा भुगतना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
NZvIND: Not Christchurchs Green Pitch but bad shot selection is responsible for Indias poor show
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

विहारी ने कहा कि वह आक्रमण करना चाहते थे ताकि चेतेश्वर पुजारा अपना नैसर्गिक खेल खेल सकें। पिच उतनी खराब नहीं थी जैसी हमने उम्मीद की थी। उन्होंने सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी की और वे जानते थे कि यह पिच कैसा प्रदर्शन करेगी।'

विज्ञापन
NZvIND: Not Christchurchs Green Pitch but bad shot selection is responsible for Indias poor show
पृथ्वी शॉ-विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'पृथ्वी ने लय तय की, पुजारा ने समय लिया लेकिन सभी खिलाड़ी गलत समय पर आउट हुए। कोई भी खिलाड़ी पिच के कारण आउट नहीं हुआ। ज्यादातर खिलाड़ी अपनी गलतियों से पवेलियन पहुंचे। पिच ठीक-ठाक थी। पुजारा एक छोर पर खेल रहा था और मैं सकारात्मक खेलकर पारी को आगे बढ़ाना चाहता था क्योंकि वह ऐसा खिलाड़ी है जो लंबी पारी खेलता है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed