क्राइस्टचर्च में शनिवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में एकबार फिर भारतीय बल्लेबाजी क्रम की कलई खुल गई। कीवी गेंदबाजों के सामने भारतीय शेर शुरुआत तो ठीक करते, लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील करने से पहले ही अपना विकेट गंवा देते। नतीजतन भारतीय पारी पहले ही दिन 242 रन पर सिमट गई। स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 63 रन बना चुका था।
2 of 6
ट्रेंट बोल्ट
- फोटो : ट्विटर
इस पिच पर पहली पारी के हिसाब से 300 से ज्यादा का स्कोर आदर्श होता। मैच के बाद भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने कहा कि पिच इतनी खराब नहीं थी। खराब शॉट चयन के कारण हम सस्ते पर सिमट गए। विहारी ने 70 गेंद में 55 रन की पारी खेलकर प्रभावित किया।
विहारी शॉर्ट पिच का सामना अच्छी तरह कर रहे थे और उन्होंने कहा कि उनके आउट से पुजारा के नैसर्गिक खेल में भी बाधा पहुंची। दोनों ने वेलिंग्टन में पहले टेस्ट में रक्षात्मक खेल दिखाया था, जिससे भारत को खामियाजा भुगतना पड़ा था।
4 of 6
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
विहारी ने कहा कि वह आक्रमण करना चाहते थे ताकि चेतेश्वर पुजारा अपना नैसर्गिक खेल खेल सकें। पिच उतनी खराब नहीं थी जैसी हमने उम्मीद की थी। उन्होंने सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी की और वे जानते थे कि यह पिच कैसा प्रदर्शन करेगी।'
5 of 6
पृथ्वी शॉ-विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'पृथ्वी ने लय तय की, पुजारा ने समय लिया लेकिन सभी खिलाड़ी गलत समय पर आउट हुए। कोई भी खिलाड़ी पिच के कारण आउट नहीं हुआ। ज्यादातर खिलाड़ी अपनी गलतियों से पवेलियन पहुंचे। पिच ठीक-ठाक थी। पुजारा एक छोर पर खेल रहा था और मैं सकारात्मक खेलकर पारी को आगे बढ़ाना चाहता था क्योंकि वह ऐसा खिलाड़ी है जो लंबी पारी खेलता है।’