फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZvENG England in early trouble after New Zealand post 375 on Score Board

NZvENG: दूसरे दिन इंग्लैंड को लगे शुरुआती झटके, न्यूजीलैंड मजबूत

Sat, 30 Nov 2019 03:15 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 30 Nov 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
NZvENG England in early trouble after New Zealand post 375 on Score Board
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के बीच हैमिल्टन में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। 375 रन बनाने के बाद इंग्लैंड के दो विकेट जल्दी चटकाकर दूसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड की टीम जब 191 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी, तब पहले टेस्ट के हीरो रहे बीजे वॉटलिंग (55) ने पदार्पण कर रहे डेरिल मिशेल (73) के साथ छठे विकेट के लिए 124 रन जोड़कर पारी को संभाला। इसके जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने दिन का खेल खत्म होने तक सलामी बल्लेबाज डॉम सिब्ले (04) और जो डेनली (04) के विकेट गंवाकर दो विकेट पर 39 रन बनाए।
विज्ञापन


दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स 24 जबकि कप्तान जो रूट 6 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 173 रन से की लेकिन जल्द ही पिछले दिन के दोनों नाबाद बल्लेबाजों टॉम लॉथम (105) और हेनरी निकोल्स (16) के विकेट गंवा दिए। लॉथम को स्टुअर्ट ब्रॉड (73 रन पर चार विकेट) ने बोल्ड किया, जबकि निकोल्स को सैम कुरेन (63 रन पर दो विकेट) ने ब्रॉड के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले वॉटलिंग और मिशेल ने पारी को संवारा। ब्रॉड ने इन दोनों को आउट करके इंग्लैंड को वापसी दिलाई। न्यूजीलैंड के अंतिम चार विकेट 60 रन जोड़ने में सफल रहे, जिससे मेजबान टीम 350 से अधिक रन का टोटल स्कोर बोर्ड लगा दिया।


न्यूजीलैंड की रग्बी टीम के पूर्व कोच और अब इंग्लैंड के सहायक रग्बी कोच जान मिशेल के बेटे आलराउंडर डेरिल मिशेल ने बेन स्टोक्स पर चौके के साथ अपना पहला टेस्ट अर्धशतक बनाया। उन्होंने 159 रन की अपनी पारी के दौरान आठ चौके और एक छक्का मारा। वॉटलिंग ने कुरेन पर चौके के साथ अपना 18वां शतक जड़ा। उन्होंने 192 गेंद की अपनी पारी में सात चौके लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed