फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ W vs ENG W ODI Live Score: Women World Cup 2022 Match Latest Updates in Hindi england defeated new zealand by 1 wickets

NZ W vs ENG W: रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने मारी बाजी, मेजबान न्यूजीलैंड को एक विकेट से हराया

Sun, 20 Mar 2022 10:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 20 Mar 2022 10:54 AM IST
सार

New Zealand Women vs England Women (NZ W vs ENG W) ODI: आईसीसी महिला विश्व कप का 19वां मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड और गत चैंपियन इंग्लैंड के बीच खेला गया। ऑकलैंड में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड को एक विकेट से हरा दिया। 

विज्ञापन
NZ W vs ENG W ODI Live Score: Women World Cup 2022 Match Latest Updates in Hindi england defeated new zealand by 1 wickets
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड महिला वर्ल्ड कप - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

आईसीसी महिला विश्व कप का 19वां मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड और गत चैंपियन इंग्लैंड के बीच खेला गया। ऑकलैंड में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड को एक विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड के 204 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 16 गेंदें शेष रहते हुए 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया है। इंग्लैंड की तरफ से नैट सिवर ने सर्वाधिक 61 रन बनाए।

विज्ञापन


इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। न्यूजीलैंड की टीम ने इसके बाद एक अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। न्यूजीलैंड के शीर्षक्रम ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 134 रन बनाए लेकिन इसके बाद मेजबान टीम संघर्ष करते नजर आई। सोफी डिवाइन की अगुआई वाली कीवी टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 48.5 ओवर में 203 रन पर ही सिमट गई। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की तरफ से मैडी ग्रीन ने सबसे अधिक रन बनाए और 75 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहीं। इनके अलावा सोफी डिवाइन ने 41 रन की पारी खेली। वहीं इंग्लैंड की तरफ से केट क्रॉस और सोफी एक्स्लेस्टन ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजबान टीम के 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत कमजोर रही और उसने 100 रन के अंदर अपने तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि कप्तान हीथर नाइट ने 53 गेंदों में 42 रन बनाकर टीम के स्कोर में इजाफा किया लेकिन वह बड़ी पारी खेलने से चूक गई। इसके बाद नैट सिवर ने एक बार फिर से प्रभावित किया और 108 गेंदों में 61 रन बनाए। एक समय इंग्लैंड की टीम आसानी से मैच जीत रही थी लेकिन फ्रांसिस मैके ने अपनी धारदार गेंदबाजी से इंग्लैंड को मुश्किलों में डाल दिया। गत चैंपियन ने 9 रन के अंदर अपने चार विकेट गंवा दिए। हालांकि, अंत में अन्या श्रब्सोल ने चौका लगाकर मैच खत्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed