फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs WI: Windies players travel to Auckland for first T20I after clearing 3rd COVID test

NZvsWI: 27 से शुरू होगा टी-20 का घमासान, कैरेबियाई क्रिकेटरों का तीसरा कोरोना टेस्ट निगेटिव

Wed, 25 Nov 2020 09:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 25 Nov 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
NZ vs WI: Windies players travel to Auckland for first T20I after clearing 3rd COVID test
न्यूजीलैंड vs वेस्टइंडीज - फोटो : social media

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 27 नवंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। बता दें कि न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद से पृथकवास में रह रहे वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों के तीसरे और आखिरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज के अधिकांश क्रिकेटर यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग खेलकर यहां पहुंचे हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान में कहा, 'पृथकवास में रह रहे वेस्टइंडीज टीम के सभी सदस्यों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।'
विज्ञापन



इसमें कहा गया, 'अब वे पृथकवास केंद्र छोड़कर ऑकलैंड रवाना होंगे जहां शुक्रवार को पहला टी-20 मैच खेला जाना है।' बयान में कहा गया, 'इनमें सीमित ओवरों के कप्तान कीरोन पोलार्ड भी शामिल है जो टीम की कमान संभालेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला मैच 27 नवंबर को ऑकलैंड में, दूसरा और तीसरा 29 और 30 नवंबर को माउंट माउंगानुइ में खेला जाएगा। इसके बाद दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed