फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs SL 1st test Angelo Mathews passes Sanath Jayasuriya in most test runs for sri lanka match scorecard

NZ vs SL: मैथ्यूज ने इस मामले में सनथ जयसूर्या को छोड़ा पीछे, न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका का दमदार प्रदर्शन

Thu, 09 Mar 2023 10:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: रोहित राज Updated Thu, 09 Mar 2023 10:25 PM IST
सार

श्रीलंका की पहली पारी के दौरान अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह श्रीलंका के लिए टेस्ट क्रिकेट में सात हजार रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन
NZ vs SL 1st test Angelo Mathews passes Sanath Jayasuriya in most test runs for sri lanka match scorecard
एंजेलो मैथ्यूज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका की टीम ने न्यूजीलैंड के दौरे पर है। दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में गुरुवार (नौ मार्च) को शुरुआत हुआ। मेजबान न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय पहली पारी में छह विकेट पर 305 रन बना लिए हैं। उसने सीरीज में मजबूत शुरुआत की है।
विज्ञापन


श्रीलंका की पहली पारी के दौरान अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह श्रीलंका के लिए टेस्ट क्रिकेट में सात हजार रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। मैथ्यूज ने 47 रन बनाए। वह श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया। जयसूर्या ने 110 टेस्ट मैच में 6973 रन बनाए थे। मैथ्यूज के 101 टेस्ट में सात हजार रन हो गए। उनसे ज्यादा रन कुमार संगकारा (12,400 रन) और महेला जयवर्धने (11,814 रन) ने बनाए हैं।
विज्ञापन


दांव पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की जगह
श्रीलंका के पास विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने का मौका है। अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना चौथा मैच हार जाती है या वह ड्रॉ हो जाता है तो श्रीलंका दो में से एक टेस्ट जीतकर फाइनल में पहुंच जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करुणारत्ने और मेंडिंस का अर्धशतक
श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिंस ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 83 गेंद पर 87 रन बनाए। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 87 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए। एंजेलो मैथ्यूज 47 और दिनेश चांदीमल 39 रन बनाकर आउट हुए। ओशादा फर्नांडो ने 13 और विकेटकीपर निरोसन डिकवेला ने सात रन बनाए। स्टंप के समय धनंजय डी सिल्वा 39 और कसुन रजिथा 16 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान टिम साउदी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए हैं। मैट हेनरी ने दो विकेट हासिल किए। माइकल ब्रैसवेल को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed