फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs SA South africa defeated new zealand by 198 runs in 2nd test, series ends with 1-1

NZ vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को 198 रनों से हराया, रबाडा का ऑलराउंड प्रदर्शन, बराबरी पर खत्म हुई सीरीज

Tue, 01 Mar 2022 10:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 01 Mar 2022 10:18 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 198 रन के बड़े अंतर से जीतकर दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म की। दोनों देशों के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए मुकाबले में मेहमान दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को हर क्षेत्र में पटखनी दी।
 

विज्ञापन
NZ vs SA South africa defeated new zealand by 198 runs in 2nd test, series ends with 1-1
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : twitter@OfficialCSA

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 198 रन के बड़े अंतर से जीतकर दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म की। दोनों देशों के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए मुकाबले में मेहमान दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को हर क्षेत्र में पटखनी दी। पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 276 रन से मिली शर्मनाक हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने यहां दमदार वापसी की। 

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद सलामी बल्लेबाज सरेल एरवी (108) और एल्गर (41) ने मिलकर टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की। इसके बाद एडेन मार्करम (42) और नीचले मध्यक्रम के बल्लेबाजों की छोटी-छोटी पारियों के दम पर मेहमान टीम ने 364 रन बनाए। 
विज्ञापन


इसके जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 100 रन के अंदर अपने पांच विकेट गंवा दिए। हालांकि, कॉलिन डी ग्रैंडहोम (120*) और डैरिल मिचेल (60) की पारियों के दम पर मेजबान टीम ने पहली पारी में 293 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कागिसो रबाडा ने पांच और मार्को यानसेन ने चार विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहली पारी के आधार पर मिली 71 रनों की बढ़त के साथ दूसरे पारी में खेलना शुरू किया लेकिन उसकी शुरुआत भी खराब हुई और उसने 103 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए। हालांकि, काइल वेरेएन (136*), कागिसो रबाडा (47) और रासी वान डर डुसेन (45) के दम पर टीम ने 354 रन बनाकर पारी घोषित की और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 426 रन का लक्ष्य दिया। 


लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को एक बार फिर से खराब शुरुआत मिली और टीम ने 81 रन के स्कोर पर अपने चार खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिए। डेवोन कॉन्वे (92) और टॉम ब्लंडेल (44) ने संघर्षपूर्ण पारी खेली लेकिन वह टीम के लिए काफी नहीं था और पूरी टीम 227 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रबाडा, यानसेन और केशव महाराज ने तीन-तीन विकेट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed