फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs SA Champions Trophy 2025 David Miller became the fastest batsman to score a century in CT

NZ vs SA: चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने डेविड मिलर, वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा

Thu, 06 Mar 2025 08:13 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 06 Mar 2025 08:13 AM IST
सार

35 वर्षीय बल्लेबाज ने 67 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का सातवां शतक है। इस दौरान मिलर ने 149.25 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और चार छक्के लगाए। इसी के साथ  वह चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन
NZ vs SA Champions Trophy 2025 David Miller became the fastest batsman to score a century in CT
डेविड मिलर - फोटो : PTI

विस्तार

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंच गई। बुधवार को लाहौर में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज डेविड मिलर ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शानदार शतक जड़ा। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके। 
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने मिलर
35 वर्षीय बल्लेबाज ने 67 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का सातवां शतक है। इस दौरान मिलर ने 149.25 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और चार छक्के लगाए। इसी के साथ  वह चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 77 गेंदों में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था।

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज (गेंदों के हिसाब से)

गेंदें खिलाड़ी टीम विपक्षी  टीम स्थान वर्ष
67 डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड लाहौर 2025*
77 वीरेंद्र सहवाग भारत इंग्लैंड कोलंबो 2002
77 जोश इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड लाहौर 2025
80 शिखर धवन भारत दक्षिण अफ्रीका कार्डिफ 2013
87 तिलकरत्ने दिलशान श्रीलंका दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 2009
विज्ञापन
विज्ञापन

अनोखे अंदाज में जश्न मनाते दिखे मिलर
मिलर को शतक के लिए आखिरी गेंद पर दो रनों की जरूरत थी। उन्होंने शानदार शॉट खेला और दो रनों के लिए दौड़ गए। इसके साथ उन्होंने अपना सैकड़ा पूरा तो कर लिया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके बावजूद उन्होंने अनोखे अंदाज में अपनी शतकीय पारी का जश्न मनाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 
विज्ञापन

आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेमीफाइनल मैच हारने वाली टीम बनी दक्षिण अफ्रीका
आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। अबतक खेले 11 सेमीफाइनल मैचों में उन्हें सिर्फ एक मैच में जीत मिली है जबकि नौ मुकाबलों में मुंह की खानी पड़ी है। वहीं, एक मैच टाई रहा है। इस मामले में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है जिसने 13 में से आठ सेमीफाइनल मुकाबलों में शिकस्त दर्ज की है।

NZ vs SA Champions Trophy 2025 David Miller became the fastest batsman to score a century in CT
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : PTI
मैच में क्या हुआ?
दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और केन विलियमसन की शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में छह विकेट खोकर 362 रन बनाए। यह चैंपियंस ट्रॉफी की पहली पारी का सर्वोच्च टोटल है। जवाब में दक्षिण अफ्रीका निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 312 रन बना सकी। कीवियों के लिए मिचेल सैंटनर ने तीन विकेट लिए जबकि मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स ने दो-दो विकेट झटकेष इसके अलावा माइकल ब्रेसवेल और रचिन रवींद्र को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed