IND Inning
114/1 (17.5 ov)
Target: 296
Virat Kohli 24(18)*
Shubman Gill 57 (54)
IND need 182 runs in 32.1 remaining overs
{"_id":"65ac9a8844cadbc66502814d","slug":"nz-vs-pak-t20-aamir-s-response-to-rizwan-statement-on-partnership-with-babar-azam-after-t20-series-loss-2024-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NZ vs PAK T20: रिजवान के 'नुकसान हुआ है' वाले बयान पर मोहम्मद आमिर का जवाब, बोले- खुद चार साल मजे किए और अब...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs PAK T20: रिजवान के 'नुकसान हुआ है' वाले बयान पर मोहम्मद आमिर का जवाब, बोले- खुद चार साल मजे किए और अब...
Sun, 21 Jan 2024 09:46 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 21 Jan 2024 09:46 AM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में पाकिस्तान की हार के बाद रिजवान ने नई सलामी जोड़ी पर आरोप मढ़े थे। इस पर अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
आमिर और रिजवान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने टीम के साथी मोहम्मद रिजवान की उस टिप्पणी पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बाबर आजम के साथ उनकी शुरुआती साझेदारी टूटने से टी20 में राष्ट्रीय टीम को नुकसान हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में पाकिस्तान की हार के बाद रिजवान ने कहा था कि सैम अयूब के साथ शुरुआती साझेदारी काम नहीं कर रही है और बाबर को सलामी बल्लेबाज के रूप में नहीं खेलने का निर्णय महंगा साबित हुआ है। इसके बाद आमिर ने सोशल मीडिया पर इस मामले का जिक्र किया और बिना किसी का नाम लिए उन्होंने लोगों से कहा कि वे युवाओं का समर्थन करें और उन्हें जज न करें।
विज्ञापन
आमिर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर लिखा- भाई जान ने खुद चार साल मजे किए हैं बच्चों के चार मैचों की विफलता से कुछ नुकसान नहीं हुआ। जब अलग-अलग चीज कोशिश की जाती है उन को समय देना पड़ता है, बड़ा सिंपल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजवान और बाबर की सलामी जोड़ी ने पाकिस्तान के लिए 51 टी20 पारियों में 2400 रन बनाए। हालांकि, इस दौरान दोनों की साझेदारी का स्ट्राइक रेट काफी नीचे गिर गया था। इसी वजह से लगभग तीन साल बाद टीम डायरेक्टर मोहम्मद हफीज ने बाबर को ओपनिंग से हटाकर तीसने नंबर पर भेजना शुरू किया और अयूब को रिजवान के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में बढ़ावा देने का फैसला किया।
हालांकि, यह जोड़ी न्यूजीलैंड सीरीज में चार मैचों में महज 69 रन की साझेदारी बनाकर सफल नहीं हो पाई थी। रिजवान ने चौथे टी20 के बाद कहा था- आप कह सकते हैं कि मेरी और बाबर की सलामी जोड़ी के टूटने से पाकिस्तान को चोट पहुंची है। मैंने आपको पहले भी बताया है, आप आखिरी में इसका प्रभाव देखेंगे। इसको लेकर हमने मैनेजमेंट, कप्तान और हफीज भाई से बात की है और मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि बाबर भाई का दिल बड़ा है। हम दोनों सहमत थे कि कोई समस्या नहीं है, वे जो भी कोशिश करना चाहते हैं, उन्हें प्रयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा, 'मुश्किल यह है कि जब आप चीजों को तोड़ते हैं और पाकिस्तान की जनता एक चीज को देखती है जो अच्छी तरह से चल रही थी, लेकिन प्रबंधन प्रयोग करने की कोशिश कर रहा था।'