फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs PAK New Zealand created history by making clean sweep against Pakistan, becomes number one Test team for the first time

पाकिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप कर न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार बनी नंबर एक टेस्ट टीम

Wed, 06 Jan 2021 09:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 06 Jan 2021 09:48 AM IST
विज्ञापन
NZ vs PAK New Zealand created history by making clean sweep against Pakistan, becomes number one Test team for the first time
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक पारी और 176 रनों की विशाल जीत के साथ सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया। बुधवार को पाकिस्तान को दूसरी पारी में 186 रनों पर समेटने के साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने इतिहास भी रच दिया। केन विलियमसन की कप्तानी में आईसीसी की रैंकिंग में पहली बार शीर्ष पर काबिज हो गई। उसके अब 3198 अंक हो गए हैं और वह 118 रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया से आगे निकल गई है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार लगातार छह टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है। यह उसकी घर में लगातार 17वीं टेस्ट जीत भी है। न्यूजीलैंड को 2011 से अब तक अपने घर में एशिया की किसी भी टीम से हार नहीं मिली है।
विज्ञापन

 


बात करें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तो न्यूजीलैंड की टीम अभी भी तीसरे स्थान पर है, हालांकि उसने ताजा अर्जित किए गए अंकों से अपनी स्थिति और मजबूत की है। कीवी टीम के अब पांच सीरीज के बाद 420 अंक हो गए हैं और उनका जीत का प्रतिशत भी 70 का हो गया है। जबकि इस मामले में ऑस्ट्रेलिया 76.7 के जीत प्रतिशत और भारत 72.2 प्रतिशत के साथ क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर काबिज है।
 

उधर बात करें न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की तो उन्होंने कुछ दिन पहले ही करियर की सर्वोच्च टेस्ट रैंकिंग हासिल की थी। उन्होंने विराट कोहली और स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक पर कब्जा किया था। विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 238 रनों की पारी खेली और यह उनका पिछले तीन मैचों में दूसरा दोहरा शतक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed