फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs PAK 4th T20: Pakistan batters flop again vs New Zealand, got bowled out for 105 runs, lost T20 series

NZ vs PAK 4th T20: पिछले मैच में रिकॉर्ड चेज करने वाला पाकिस्तान फिर हुआ फुस्स, 105 रन पर सिमटे, सीरीज भी हारे

Sun, 23 Mar 2025 04:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Mar 2025 04:12 PM IST
सार

कीवियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 220 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 16.2 ओवर में 105 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
NZ vs PAK 4th T20: Pakistan batters flop again vs New Zealand, got bowled out for 105 runs, lost T20 series
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम - फोटो : Twitter @TheRealPCB and @BLACKCAPS

विस्तार

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को माउंट माउंगानुई में खेले गए चौथे टी20 में 115 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ कीवियों ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि पिछले ही मैच में पाकिस्तान ने रिकॉर्ड चेज किया था और अगले ही मैच में टीम फुस्स हो गई। कीवियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 220 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 16.2 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड के 205 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान ने एक विकेट गंवाकर 16 ओवर में हासिल कर लिया था। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 26 मार्च को वेलिंगटन में खेला जाएगा।
विज्ञापन


David Warner-Air India: 'बिना पायलट वाले विमान में यात्रियों को...' एयर इंडिया पर फूटा डेविड वॉर्नर का गुस्सा
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही थी। टिम सीफर्ट और फिन एलेन ने 59 रन की ओपनिंग साझेदारी की। सीफर्ट 22 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मार्क चैपमैन 16 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 24 रन बना सके। फिन एलेन ने अर्धशतक जड़ा और 20 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डेरिल मिचेल 23 गेंद में 29 रन बना सके। जिमी नीशम और माइक हे तीन-तीन रन बना सके। कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 26 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने तीन विकेट लिए। वहीं, अबरार अहमद को दो विकेट मिले। अब्बास अफरीदी ने एक विकेट लिया। इस तरह न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 220 रन बनाए।

Dhoni on Retirement: 'व्हीलचेयर पर भी होऊंगा तो वो मुझे घसीट लेंगे', संन्यास के सवाल पर धोनी ने क्यों कहा ऐसा?

पाकिस्तान की पारी

221 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 16.2 ओवर मं 105 रन पर सिमट गई। इरफान खान (24) और अब्दुल समद को छोड़कर कोई पाकिस्तानी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। पिछले मैच में तूफानी शतक जड़ने वाले 22 साल के हसन नवाज एक रन, मोहम्मद हारिस दो रन और कप्तान सलमान आगा एक रन बनाकर आउट हुए। इरफान ने 16 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन की पारी खेली। वहीं, शादाब खान ने एक रन और खुशदिल शाह ने छह रन बनाए। समद ने 30 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली। अब्बास अफरीदी एक रन, शहीन अफरीदी छह रन और हारिस रऊफ छह रन बनाकर आउट हुए। कीवियों की ओर से जैकब डफी ने चार और जकारी फोक्स तीन विकेट लिए। जेम्स नीशम, विलियम ओरुर्के और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed