फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   David Warner-Air India: 'Passengers in a plane without a pilot...' David Warner's anger erupts on Air India

David Warner-Air India: 'बिना पायलट वाले विमान में यात्रियों को...' एयर इंडिया पर फूटा डेविड वॉर्नर का गुस्सा

Sun, 23 Mar 2025 12:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Mar 2025 12:55 PM IST
सार

इसके बाद एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा कि बेंगलुरु में खराब मौसम के कारण उड़ानों में देरी हो रही है और कई विमान कंपनियों को उड़ानों में देरी का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
David Warner-Air India: 'Passengers in a plane without a pilot...' David Warner's anger erupts on Air India
डेविड वॉर्नर - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने एयर इंडिया पर निशाना साधा है। वॉर्नर को एक यात्रा के दौरान बिना पायलट के विमान में सवार होना पड़ा और इसकी वजह से उन्हें विमान के अंदर लंबा इंतजार करना पड़ा। संन्यास ले चुके इस बल्लेबाज ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और स्थिति पर निराशा व्यक्त की।
विज्ञापन

वॉर्नर ने जताया गुस्सा
वॉर्नर ने लिखा, 'हम बिना पायलट के एक प्लेन में सवार हुए और घंटों तक प्लेन में इंतजार किया। एयर इंडिया आप यह जानते हुए कि उड़ान के लिए कोई पायलट उपलब्ध नहीं है, यात्रियों को क्यों बोर्ड कराते हैं?' इसके बाद एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा कि बेंगलुरु में खराब मौसम के कारण उड़ानों में देरी हो रही है और कई विमान कंपनियों को उड़ानों में देरी का सामना करना पड़ा है।
IPL 2025: नीलामी में अनसोल्ड रहे 'लॉर्ड शार्दुल' की आईपीएल में एंट्री, लखनऊ की टीम में इस गेंदबाज की जगह लेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

एयर इंडिया ने दी सफाई
एयरलाइन ने समझाया कि वॉर्नर की उड़ान को सौंपा गया चालक दल को कोई और ड्यूटी मिल गई थी और उसी में व्यस्त थे। एयर इंडिया ने स्थिति को स्वीकार किया वॉर्नर और अन्य यात्रियों को हुई असुविधा के लिए निराशा व्यक्त की। वॉर्नर की शिकायत पर एयर इंडिया ने लिखा, 'डियर मिस्टर वॉर्नर, बेंगलुरु में चुनौतीपूर्ण मौसम के कारण सभी एयरलाइंस के मार्गों में बदलाव आया और देरी हुई। आपकी उड़ान का संचालन करने वाले चालक दल को किसी और असाइनमेंट पर भेजा दया था, जिसके कारण प्रस्थान में देरी हुई। हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं और हमारे साथ उड़ान भरने के लिए चुनने के लिए धन्यवाद।'
Disha Patani Dance Photos: IPL के उद्घाटन समारोह में दिशा पाटनी की हसीन अदाओं पर फैंस हारे दिल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

डेविड वॉर्नर पीएसएल में हिस्सा लेंगे
वॉर्नर पिछले साल जेद्दा में मेगा नीलामी में अनसोल्ड होने के बाद चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का हिस्सा नहीं हैं। वॉर्नर आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा के साथ 6000 या उससे अधिक रन बनाने वाले चार बल्लेबाजों में से हैं। यह दिग्गज बल्लेबाज अब पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2025 में कराची किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। पीएसएल 11 अप्रैल से 18 मई तक खेला जाएगा। कराची किंग्स की टीम अपना पहला मैच शनिवार 12 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ खेलेगी।

IPL 2025: रिंकू ने क्यों किया कोहली को नजरअंदाज? नहीं मिलाया हाथ, फैंस बौखलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed