Dhoni on Retirement: 'व्हीलचेयर पर भी होऊंगा तो वो मुझे घसीट लेंगे', संन्यास के सवाल पर धोनी ने क्यों कहा ऐसा?
धोनी ने संन्यास की खबरों पर फिर से बयान दिया है। हालांकि, इस बार उन्होंने जवाब व्यंगात्मक लहजे में दिया। धोनी की उम्र 43 साल की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके के सीजन के शुरुआती मैच से पहले धोनी ने जियो-हॉटस्टार से कहा कि वह जब तक चाहें तब तक खेल सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सीएसके के लिए जब तक चाहूं खेल सकता हूं। यह मेरी फ्रेंचाइजी है। यहां तक कि अगर मैं व्हीलचेयर पर हूं, तो वे मुझे खींच लेंगे।' मुंबई के खिलाफ मैच से पहले धोनी ने हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड से मुलाकात की थी। फ्रेंचाइजी ने इसका वीडियो भी शेयर किया था।
धोनी ने कुछ साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। आईपीएल नियम के अनुसार पांच साल या इससे अधिक समय पहले संन्यास ले चुके खिलाड़ी को अनकैप्ड प्लेयर माना जाता है इसलिए सीएसके ने आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी से पहले धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया था। धोनी ने हाल ही में संकेत दिए थे कि उनमें कुछ वर्ष और खेलने की क्षमता शेष है।
IPL 2025: 'आरसीबी में इस बार कुछ खास है', हेडन ने की कोहली की टीम की तारीफ, इस खिलाड़ी को बताया एक्स-फैक्टर
गायकवाड़ को उम्मीद, धोनी खेलेंगे महत्वपूर्ण पारियां
मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले धोनी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसका खुलासा सैम करन ने किया। उन्होंने कहा कि धोनी देर रात तक अभ्यास करते रहे। अब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस उम्र में टीम के लिए योगदान देने की अद्भुत क्षमता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सत्र में धोनी महत्वपूर्ण पारियां खेलेंगे। गायकवाड़ ने कहा- बहुत सारे नए खिलाड़ी टीम में शामिल हुए हैं और कभी-कभी वे गेंद को उतनी अच्छी तरह से हिट करने के लिए संघर्ष करते हैं जैसे वह अभी कर रहे हैं। इसलिए, निश्चित रूप से यह हममें से कईयों को प्रेरित करता है।
धोनी पिछले सीजन सातवें या आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे थे। धोनी अंतिम समय में बल्लेबाजी के लिए आते थे और कुछ शानदार शॉट खेलकर प्रशंसकों का मनोरंजन करते दिखे थे। धोनी ने आईपीएल 2024 में 220 से अधिक के स्ट्राइक रेट और 53.67 के औसत से 161 रन बनाए थे। पिछले सीजन के दौरान धोनी कथित तौर पर चोट की समस्या से भी जूझ रहे थे। फैंस को उम्मीद है कि इस सीजन धोनी ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।
गायकवाड़ ने आगे कहा- इसलिए 43 साल की उम्र में वह जो कुछ भी कर रहे हैं, मुझे लगता है कि वह शानदार है। हमारे पास कुछ मजबूत चीजें है जिसका हम पिछले दो साल से अनुसरण कर रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि वास्तव में कुछ भी नहीं बदला है और उम्मीद है कि वह हमारे लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलना जारी रखेंगे।