फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND Inning
100/3 (8.4 ov)
Target: 248
Abhishek Sharma 16(14)*
N. Tilak Varma 3 (2)
IND need 148 runs in 11.2 remaining overs

NZ vs IND: धवन-रोहित की गैरहाजिरी में पृथ्वी करेंगे ओपनिंग, ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

Tue, 04 Feb 2020 11:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 04 Feb 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
NZ vs IND: PrithviShaw will start inning in ODI, here is predicted playing XI of Indian cricket team
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

5 फरवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम अपने एकदिवसीय अभियान की शुरुआत करेगी। सुबह साढ़े सात बजे शुरू होने वाले इस मैच में टीम इंडिया अपने कई धुरंधरों के बिना उतरेगी। मसलन रोहित शर्मा चोटिल होकर वन-डे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। शिखर धवन पहले ही खुद को चोटिल कर पूरे दौरे से बाहर कर चुके हैं, ऐसे में अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में अरसे बाद टीम में वापसी करने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलेगा।

Trending Videos
NZ vs IND: PrithviShaw will start inning in ODI, here is predicted playing XI of Indian cricket team
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि चोटिल शिखर धवन के स्थान पर वन-डे टीम में शामिल किए गए पृथ्वी शॉ को अंतिम एकादश में शामिल किया जाएगा और वह पारी की शुरुआत करेंगे। कोहली ने यह भी कहा कि शानदार फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल मध्यक्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि रोहित की जगह मयंक को टीम में शामिल किया गया है और उन्हें ओपनिंग में उतारा जाएगा।

विकेटकीपिंग भी करेंगे राहुल

NZ vs IND: PrithviShaw will start inning in ODI, here is predicted playing XI of Indian cricket team
विराट कोहली-केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

कोहली ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘रोहित का वन-डे सीरीज का हिस्सा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकेश राहुल को मध्य क्रम में बल्लेबाजी करनी होगी। हम चाहते हैं कि वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ मध्यक्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सम्भालें।’ नंबर तीन पर विराट कोहली ही खेलते नजर आएंगे। नंबर चार पर राहुल को मौका मिलता है या श्रेयस अय्यर ही उतरेंगे यह देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
NZ vs IND: PrithviShaw will start inning in ODI, here is predicted playing XI of Indian cricket team
Manish Pandey - फोटो : सोशल मीडिया

मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा का खेलना भी तय माना जा रहा है। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव में से किसी एक को जगह मिलेगी। टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी एक बार फिर शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के मजबूत कंधों पर होगी।

विज्ञापन
NZ vs IND: PrithviShaw will start inning in ODI, here is predicted playing XI of Indian cricket team
टीम इंडिया - फोटो : social media

संभावित प्लेइंग XI: पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव/युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी

स्क्वॉड: पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, मयंक अग्रवाल

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed