फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs IND 1st Test Rishabh Pant’s run-out was the turning point, says Tim Southee

VIDEO: रहाणे के साथ तालमेल में गड़बड़ी और पंत रनआउट, अब साउदी ने बताया टर्निंग पॉइंट

Sat, 22 Feb 2020 04:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 22 Feb 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
NZ vs IND 1st Test Rishabh Pant’s run-out was the turning point, says Tim Southee
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर से चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वे अपनी बल्लेबाजी नहीं बल्कि रनआउट की वजह से चर्चा का विषय बने हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में ऋधिमान साहा की जगह टीम प्रबंधन ने उन्हें मौका दिया, ऐसे में टीम को उनसे एक अच्छी पारी की उम्मीद थी, जिसमें वे असफल रहे।

विज्ञापन


ऋषभ पंत ने दूसरे दिन 10 रन से आगे खेलना शुरू किया और रहाणे के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। लेकिन वे सुबह में अपने स्कोर में सिर्फ नौ रन ही जोड़ पाए और तालमेल में गड़बड़ी की वजह से रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। पंत का यह विकेट इतना अहम था कि दूसरे दिन के खेल बाद खुद कीवी गेंदबाज टिम साउदी ने भी इसे मैच का टर्निंग पॉइंट माना। 
विज्ञापन

 


दरअसल साउदी के 59वें ओवर की दूसरी गेंद पर रहाणे ने पॉइंट की दिशा में हल्के हाथों से शॉट खेला और एक रन के लिए भागने लगे, हालांकि उस वक्त दूसरे छोर पर खड़े पंत ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। बावजूद इसके रहाणे बिना पंत को देखे दौड़ने लगे, जिसके बाद पंत भी रन के लिए दौड़ गए। इसके बाद एजाज पटेल ने तेजी से गेंद उठाया और स्टंप पर सीधा थ्रो मारा। पंत के क्रीज में पहुंचने से पहले ही पटेल का सटीक थ्रो सीधा स्टंप्स पर लगा और पंत रनआउट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed