{"_id":"6059c2daadb152469515f341","slug":"nz-vs-ban-tom-latham-century-new-zealand-defeated-bangladesh-in-2nd-odi-to-take-lead-by-2-0-in-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZvBAN: लाथम की कप्तानी पारी, कीवियों ने पांच विकेट से जीता दूसरा वनडे, 2-0 की ली बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvBAN: लाथम की कप्तानी पारी, कीवियों ने पांच विकेट से जीता दूसरा वनडे, 2-0 की ली बढ़त
Tue, 23 Mar 2021 03:58 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 23 Mar 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
टॉम लाथम
- फोटो : twitter@WisdenCricket
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे वनडे में मेजबान टीम ने पांच विकेट से बाजी मार ली। टॉम लाथम की कप्तानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड की टीम ने क्राइस्टचर्च में खेले गए मुकाबले में 10 गेंद शेष रहते बांग्लादेश के 271 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही कीवियों ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली।
विज्ञापन
बात करें मैच की तो मंगलवार को खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे चार रन के स्कोर पर लिटन दास के रूप में पहला झटका लगा। हालांकि इसके बाद कप्तान तमीम इक़बाल और सौम्य सरकार (32) ने मिलकर पारी को संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी की। इनके बाद मुश्फिकुर रहीम ने भी 34 रन बनाए। अंत में मोहम्मद मिथुन के तूफानी अर्धशतक की बदौलत बांग्लादेश की टीम ने 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए।
विज्ञापन
Series win! Tom Latham with an impressive 110* to guide the team home at Hagley Oval after early wickets. Daryl Mitchell with him on 12* in his first bat in ODI cricket. Scorecard | https://t.co/3k0n6E7Eng #NZvBAN pic.twitter.com/GoxMt4tD55
विज्ञापन विज्ञापन— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 23, 2021
बांग्लादेश की तरफ से मोहम्मद मिथुन 57 गेंदों में 73 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि तमीम इकबाल ने भी 78 रन की पारी खेली। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से मिचेल सैंटनर दो विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और 43 रन के स्कोर पर उसके दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद डेवोन कॉन्वे (72) और टॉम लाथम (110*) ने मिलकर चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और मैच को अपनी मुट्ठी में करने में सफल रहे। बांग्लादेश की तरफ से मुस्तफिजुर और मेहदी हसन ने दो-दो विकेट लिए।