{"_id":"603f61b638158619302b7f62","slug":"nz-vs-aus-3rd-t20i-ashton-agar-takes-six-wickets-australia-defeated-new-zealand-by-64-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZvAUS: फॉर्म में लौटे फिंच-मैक्सवेल, एगर ने भी लिए छह विकेट, न्यूजीलैंड की करारी हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvAUS: फॉर्म में लौटे फिंच-मैक्सवेल, एगर ने भी लिए छह विकेट, न्यूजीलैंड की करारी हार
Wed, 03 Mar 2021 03:45 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 03 Mar 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@ICC
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में सीरीज का तीसरा टी-20 मुकाबला खेला गया। शुरुआत के दो मैच हारने के बाद यहां ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जबरदस्त वापसी की और न्यूजीलैंड को 64 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में अपना खाता भी खोल लिया।
विज्ञापन
मैच में केन विलियमसन ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। लेकिन उसका यह फैसला गलत साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने पहला विकेट दूसरे ही ओवर में गंवाने के बाद खुद को संभाला और जबरदस्त खेल दिखाया। कप्तान फिंच और जोश फिलिपे ने दूसरे विकेट के लिए तेजी से 83 रन जोड़े और टीम के स्कोर को दसवें ओवर में ही 90 तक पहुंचा दिया। हालांकि ईश सोढ़ी की गेंद पर फिलिपे आउट हुए और 27 गेंदों में 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी करने उतरे। पिछले कुछ समय से अपने फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और सिर्फ 25 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने फिंच के साथ मिलकर 64 रन जोड़े और टीम के स्कोर 200 के पार ले गए।
विज्ञापन
Australia win the third #NZvAUS T20I by 64 runs!
विज्ञापन विज्ञापन
Ashton Agar's 6/30 are the best figures by an Australian in men's T20Is as New Zealand were bowled out for 144.
📝Scorecard: https://t.co/SauGpoGf1F pic.twitter.com/dXKnn2Veu0— ICC (@ICC) March 3, 2021
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान फिंच ने 44 गेंदों में 69 और ग्लेन मैक्सवेल ने 31 गेंदों में 70 रन की पारी खेली। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से सोढ़ी दो विकेटों के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि पिछले मैच के हीरो जेम्स नीशम ने सबसे महंगे साबित हुए और चार ओवर में 60 रन लुटा दिए।
उधर ऑस्ट्रेलिया के 209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत निराशाजनक रही और उसने अपने दो विकेट 48 रन पर ही गंवा दिए। टिम सीफर्ट और केन विलियमसन के दोनों विकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेब्यू कर रहे रिले मेरेडिथ ने लिए। हालांकि इसके बाद डेवोन कॉन्वे और गुप्टिल ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन जम्पा ने साझेदारी तोड़ दी। रही-सही कसर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्टन एगर ने पूरी कर दी। उन्होंने न्यूजीलैंड के पूरे मध्यक्रम को एक के बाद एक पवेलियन भेज दिया। एगर ने देखते-देखते चार ओवर में 30 रन देकर छह विकेट चटका दिए, जिसकी वजह से मेजबान टीम 17.1 ओवर में 144 रन पर ही सिमट गई।