फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ demolished for 45 in 19.2 overs

द. अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड 45 रन पर ध्वस्त

Thu, 03 Jan 2013 12:39 PM IST
केपटाउन/इंटरनेट डेस्क
केपटाउन/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 03 Jan 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
NZ demolished for 45 in 19.2 overs

द. अफ्रीका दौरे पर गई न्यूजीलैंड टीम की टेस्ट मैचों में शुरुआत बेहद खराब हुई है। द. अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड की टीम केवल 45 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं। एबी डिविलियर्स 19 और ए पीटरसन 103 रन बनाकर नाबाद हैं। दक्षिण अफ्रीका ने अब तक न्यूजीलैंड पर 207 रनों की बढ़त हासिल कर लिया है। जबकि अभी भी उसके 7 विकेट बचे हुए हैं। हाशिम अमला ने 66 और जैक कॉलिस ने 60 रन बनाए।

विज्ञापन


द. अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे किवी बल्लेबाज टिक नहीं सके। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते उतरी न्यूजीलैंड टीम का पहला विकेट 7 के स्कोर पर गिरा। जबकि 5 विकेट 27 के स्कोर पर गिर चुका था। द. अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे घुटने टेकते हुए पूरी टीम 19.1 ओवर में 45 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई।
विज्ञापन


द. अफ्रीका की तरफ से वेरोन फिलेंडर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। फिलेंडर ने 6 ओवर की गेंदबाजी करते हुए केवल 7 रन देकर 5 विकेट झटके। यह उनके कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। फिलेंडर के अलावा मोर्ने मोर्कल ने 6 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed