फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Now West Bengal Pacer Ashok Dinda Will Play From Goa, Signed For One Season

अब गोवा से खेलेंगे बंगाल के पेसर अशोक डिंडा, एक सत्र के लिए किया करार

Tue, 29 Sep 2020 07:53 AM IST
योगेश साहू स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 29 Sep 2020 07:53 AM IST
विज्ञापन
Now West Bengal Pacer Ashok Dinda Will Play From Goa, Signed For One Season
अशोक डिंडा - फोटो : File

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा पिछले घरेलू सत्र में बंगाल से नजरअंदाज किए जाने के बाद आगामी सत्र में गोवा का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोरोना के कारण हालांकि घरेलू सत्र के शुरू होने पर संशय है। गोवा क्रिकेट संघ के सचिव विपुल फड़के ने कहा,‘हमने डिंडा से एक सत्र का करार किया है अगर सत्र शुरू होता है तो।’

विज्ञापन


डिंडा ने प्रथम श्रेणी में 420 विकेट लिए हैं। उन्होंने भारत के लिए 13 वनडे और नौ टी20 मैचों में क्रमश: 12 और 17 विकेट लिए हैं। राज्य की टीम में मौका नहीं मिलने पर खुद को राजनीति का शिकार बताते हुए डिंडा ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह बंगाल के लिए नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन


बंगाल 2019-2020 सत्र में रणजी ट्रॉफी का उपविजेता रहा था। बंगाल के गेंदबाजी कोच रणदेव बोस के साथ मतभेद होने के बाद डिंडा को बंगाल की टीम से बाहर कर दिया गया था। इस 36 साल के खिलाड़ी पर बोस से सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार करने और टीम के भीतर दरार पैदा करने का आरोप लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed