{"_id":"947f0153143cbeea5cc166abe109d583","slug":"now-india-will-use-to-pink-ball-in-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गुलाबी गेंद से लीजिए क्रिकेट मैच का मजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब गुलाबी गेंद से लीजिए क्रिकेट मैच का मजा
टीम डिजिटल
Updated Thu, 05 Sep 2013 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ समय से दूसरे मुल्कों में गुलाबी गेंद से क्रिकेट खेलने का प्रयोग जारी है, लेकिन अब पहली बार भारत में भी फ्लड लाइट्स में गुलाबी गेंद से मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) ने रणजी प्री-सीजन में एसके आचार्य मेमोरियल ट्रॉफी के चार दिवसीय फाइनल के दौरान गुलाबी गेंदों के इस्तेमाल को हरी झंडी दे दी है। यह मैच फ्लड लाइट्स में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
चार टीमों के बीच होने वाले टूर्नामेंट का फाइनल मैच 1-4 अक्तूबर तक ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा।
तेंदुलकर के लिए चार क्रिकेट संघ आपस में भिड़े
विज्ञापन
15 सितंबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में बंगाल ए, बंगाल बी, ओडिशा और झारखंड की टीमें भाग ले रही हैं।
गुलाबी गेंदों का इस्तेमाल प्रयोगात्मक आधार पर ऑस्ट्रेलिया के घरेलू सर्किट पर हो रहा है, जबकि कुछ साल पहले इंग्लिश काउंटी के शुरुआती मैचों में एक मैच गुलाबी गेंदों से खेला गया था।
कैब खजांची और बीसीसीआई तथा एनसीए सब कमेटी के सदस्य विश्वरूप देव ने कैब की इस योजना के बारे में जानकारी दी।
क्रिकेट जगत के लिए बेहद खास है आज का दिन
देव ने कहा, "डे/नाइट फर्स्ट क्लास मैच होने हैं और हम चाहते हैं कि प्रयोग के तौर पर भारत में पहली बार गुलाबी गेंदों का इस्तेमाल हो। मैच के दौरान खिलाड़ी सफेद जर्सी पहनेंगे और साइटस्क्रीन काली होगी। जबकि गेंद गुलाबी होगी।"
उन्होंने बताया कि हमने चार दर्जन गुलाबी गेंदों का ऑर्डर किया है। हर गेंद की कीमत लगभग 6500 रुपए हैं। इसका मतलब यह हुआ कि गेंद पर कुल 3.12 लाख रुपए खर्च होंगे।